एल. वी. प्रसाद: अभिनय से सफर किया शुरू फिर 'गृह प्रवेशम' से निर्देशन के क्षेत्र में मारी जोरदार एंट्री, भारतीय सिनेमा में रचा इतिहास
मुंबई, 21 जून (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में एल. वी. प्रसाद ऐसे ही फिल्मकार थे, जिन्होंने अभिनय से शुरुआत की, संघर्षों से गुजरे और फिर निर्देशन की दुनिया में मुकाम बनाया। उन्हें सिनेमा के सबसे बड़े सम्मानों में से एक दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 22 जून 1994 को उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके करियर की दिलचस्प बात यह थी कि उनका निर्देशक बनने का सफर किसी प्लानिंग के तहत शुरू नहीं हुआ था, बल्कि एक फिल्म के दौरान बने हालातों ने उन्हें निर्देशक की कुर्सी तक पहुंचा दिया।