राष्ट्रपति ट्रंप ने वोटर आईडी पर फिर से दिया जोर, कांग्रेस से की 'अमेरिका बचाओ अधिनियम' पास करने की अपील
वाशिंगटन, 27 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़े पैमाने पर चुनाव सुधारों की मांग की है। उन्होंने कांग्रेस से 'अमेरिका बचाओ अधिनियम' पास करने और वोटरों के लिए फोटो पहचान पत्र और नागरिकता का सबूत दिखाना जरूरी करने की अपील की है।