मन की बात : पीएम मोदी ने की एमपी की महिलाओं की तारीफ, कहा-प्लास्टिक कचरे को इको-ब्रिक्स बनाकर बदली शहर की तस्वीर

IANS | June 28, 2026 12:32 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा की महिलाओं के अनोखे प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन महिलाओं ने प्लास्टिक कचरे को समस्या नहीं बल्कि समाधान में बदल दिया और पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन गईं।

फीफा वर्ल्ड कप: अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराया, मेसी के नाम जुड़ी एक और बड़ी उपलब्धि

IANS | June 28, 2026 12:29 PM

डलास, 28 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने ग्रुप स्टेज का अंत जीत के साथ किया। डलास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराया। अर्जेंटीना ने ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह बनाई है।

पीएम मोदी एक मजबूत नेता, वैश्विक अस्थिरता के दौर में देश को दी स्थिर सरकार: शर्मिष्ठा मुखर्जी (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | June 28, 2026 12:21 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने बीते 12 सालों में देश को एक मजबूत और स्थिर सरकार दी है, जो वैश्विक अस्थिरता के दौर में भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही। उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन सरकारों की तुलना में मोदी सरकार ने निर्णायक फैसले लेने की क्षमता दिखाई है और देश को मजबूत किया।

फीफा वर्ल्ड कप: स्वीट क्लार्क ने दिया स्कॉटलैंड के हेड कोच पद से इस्तीफा

IANS | June 28, 2026 12:08 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट स्टेज में जगह बनाने में नाकाम रहा। क्रोएशिया की घाना पर जीत के साथ ही स्कॉटलैंड का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया। टीम के विश्व कप से बाहर होने के बाद हेड कोच स्वीट क्लार्क ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

'2014 का जनादेश पीएम मोदी के नाम पर था', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने की प्रधानमंत्री की तारीफ, कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल (आईएएनएस साक्षात्कार)

IANS | June 28, 2026 12:07 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा की है। उन्होंने पीएम मोदी को एक मजबूत नेता बताते हुए कहा कि 2014 का जनादेश सिर्फ भाजपा का नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के नाम पर आया था। इस दौरान, शर्मिष्ठा मुखर्जी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एक असफल नेता करार दिया।

मन की बात में 'हरगिला पक्षी' का जिक्र, पीएम मोदी बोले- जिसे कभी अशुभ माना गया, वही आज गांवों की पहचान बना

IANS | June 28, 2026 11:45 AM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें एपिसोड में असम के दुर्लभ पक्षी 'हरगिला' (ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क) और उसके संरक्षण की प्रेरक कहानी देशवासियों के साथ साझा की।

भारत ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत भूकंप पीड़ित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल टीम

IANS | June 28, 2026 11:29 AM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। भारत ने भूकंप की त्रासदी झेल रहे वेनेजुएला की सहायता के लिए 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत तत्काल मानवीय राहत भेजी है। यह कदम दक्षिण अमेरिकी देश में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत एवं बचाव प्रयासों को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

सेशेल्स स्वर्ण जयंती स्वतंत्रता दिवस समारोह, भारतीय सेना की भागीदारी, पीएम मोदी मुख्य अतिथि

IANS | June 28, 2026 11:22 AM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। भारत और सेशेल्स के बीच मजबूत होते रणनीतिक संबंधों का एक और महत्वपूर्ण उदाहरण 29 जून, यानी सोमवार को देखने को मिलेगा। दरअसल, सोमवार को सेशेल्स अपनी स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय दिवस समारोह आयोजित करने जा रहा।

भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल

IANS | June 28, 2026 11:20 AM

लंदन/नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-यूके कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक एंड ट्रेड एग्रीमेंट (सीईटीए) के 15 जुलाई से लागू होने के चलते यहां भारतीय समुदाय के साथ बैठक की और उन्हें इस द्विपक्षीय व्यापार समझौते के फायदों के बारे में अवगत कराया और कहा कि इससे दोनों देश के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी मजबूत होगी।

फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह

IANS | June 28, 2026 11:13 AM

अटलांटा, 28 जून (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप के मुकाबले में डीआर कांगो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराया। डीआर कांगो ने विश्व कप में 52 साल बाद पहली जीत दर्ज की है।