आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

IANS | June 28, 2026 4:12 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। अगला महीना शुरू होने में कुछ ही दिनों का समय बचा हुआ है। हर महीने की शुरुआत में कुछ न कुछ बदलाव होते हैं। ऐसे में एक जुलाई से आधार, पासपोर्ट, गाड़ियों के दाम से लेकर एलपीजी के दाम तक में बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जिनका आपकी जेब पर सीधा असर पड़ता है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस : 29 जून को क्यों मनाया जाता है यह दिवस? प्रो. पीसी महालनोबिस का क्या था योगदान

IANS | June 28, 2026 3:43 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। भारत में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस हर साल 29 जून को मनाया जाता है। यह दिवस 'भारतीय सांख्यिकी के जनक' कहे जाने वाले महान वैज्ञानिक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। महालनोबिस का जन्म 29 जून 1893 को कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में हुआ था।

'लव एंड वॉर' सेट हादसा: एफडब्ल्यूआईसीई ने संजय लीला भंसाली से की 50 लाख मुआवजे और सख्त सुरक्षा नियमों की मांग

IANS | June 28, 2026 3:33 PM

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। मुंबई में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर हुए दर्दनाक हादसे के बाद मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। फिल्म की शूटिंग के दौरान करंट लगने से एक टेक्नीशियन की मौत ने पूरे फिल्म उद्योग में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बहस छेड़ दी। अब इस मामले में फिल्म वर्कर्स की सबसे बड़ी संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) भी खुलकर सामने आ गई है।

महिला टी20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का अहम मैच, शिखा पांडेय ने टीम इंडिया को दिए ये सुझाव

IANS | June 28, 2026 3:24 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। महिला टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को शाम 7 बजे से भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच ग्रुप ए का एक बेहद अहम मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना को जिंदा रखने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना होगा। ग्रुप स्टेज में अब तक एक भी मैच नहीं गंवाने वाली ऑस्ट्रेलिया को हराना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होने वाला है। हालांकि, पूर्व खिलाड़ी शिखा पांडे ने इस मैच में भारतीय टीम का समर्थन किया है।

हाथरस में सीएम योगी का अखिलेश पर वार, कहा- 'एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी'

IANS | June 28, 2026 2:57 PM

हाथरस, 28 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में 548 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने संबंधी अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जिनकी सरकार में रामभक्तों पर गोलियां चलीं, उन्हें अयोध्या के विकास की चिंता करने का नैतिक अधिकार नहीं है।

'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' सम्मान जलवायु परिवर्तन का सामना कर रहे देशों को समर्पित : पीएम मोदी

IANS | June 28, 2026 2:53 PM

विक्टोरिया (सेशेल्स), 28 जून (आईएएनएस)। सेशेल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में उनके नेतृत्व के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान 'गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन' प्रदान किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को सेशेल्स की जनता और सरकार का आभार व्यक्त किया।

बेलफास्ट में भारतीय टीम के लिए खास रिसेप्शन का आयोजन, तिरंगे की रोशनी में जगमगाया सिटी हॉल

IANS | June 28, 2026 2:52 PM

बेलफास्ट, 28 जून (आईएएनएस)। भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में रविवार को सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मैच खेला जाना है। शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में जीत हासिल कर आयरलैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरे टी20 से पहले बेलफास्ट में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने उत्तरी आयरलैंड की राजधानी में टीम इंडिया के लिए खास रिसेप्शन रखा।

सेशेल्स में पीएम मोदी ने कई अहम एमओयू पर किए हस्ताक्षर, यूपीआई लागू करने पर बनी सहमति

IANS | June 28, 2026 2:51 PM

विक्टोरिया, 28 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच कई एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। भारत और सेशेल्स ने कृषि, एक्जिम बैंक, बाहरी अंतरिक्ष में खोज और नए सेशेल्स नेशनल हॉस्पिटल पर चर्चा के लिए ज्ञापन समझौता (एमओयू) एक्सचेंज किया।

'दीक्षा' स्कूली शिक्षा के लिए 'एक राष्ट्र, एक डिजिटल प्लेटफॉर्म' के तौर पर उभरा : केंद्र

IANS | June 28, 2026 2:44 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि नॉलेज शेयरिंग प्लेटफॉर्म 'दीक्षा' स्कूली शिक्षा के लिए "एक देश, एक डिजिटल प्लेटफॉर्म" बनकर उभरा है। यह कई भाषाओं में पाठ्यक्रम से जुड़े डिजिटल लर्निंग रिसोर्स उपलब्ध कराता है और पूरे भारत में छात्रों और शिक्षकों के लिए समावेशी और टेक्नोलॉजी आधारित सीखने को बढ़ावा देता है।

देश की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का मार्केटकैप 88 हजार करोड़ रुपए से अधिक बढ़ा, आईसीआईसीआई बैंक टॉप गेनर रहा

IANS | June 28, 2026 2:12 PM

मुंबई, 28 जून (आईएएनएस)। देश की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का मार्केटकैप बीते हफ्ते 88,678.1 करोड़ रुपए बढ़ा है। इसमें आईसीआईसीआई बैंक के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक इजाफा हुआ है।