एपीसीपीडीसीएल में 60 असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पदों पर नौकरी का मौका, 20 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | June 29, 2026 5:08 PM

अमरावती, 29 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश सेंट्रल पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एपीसीपीडीसीएल) ने सीधी भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (एईई) के विभिन्न 60 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

हरियाणा और राजस्थान के बीच ऐतिहासिक समझौता, प्यासी मरुधरा को मिलेगी यमुना की धार

IANS | June 29, 2026 5:03 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, सहकारी संघवाद की भावना तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के सतत मार्गदर्शन और समन्वयकारी प्रयासों से राजस्थान की बहुप्रतीक्षित यमुना जल परियोजना को ऐतिहासिक सफलता मिली।

भारत के एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 2029 तक 4.2 लाख करोड़ रुपए तक के निवेश आने की संभावना: रिपोर्ट

IANS | June 29, 2026 5:01 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। भारत के एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में वर्ष 2029 तक 4.2 लाख करोड़ रुपए तक का निवेश आने की संभावना है। सोमवार को जारी ब्रिकवर्क रेटिंग्स की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

एपीजेनको में 100 असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पदों पर भर्ती का अवसर, 30 जून से शुरू होंगे आवेदन

IANS | June 29, 2026 4:42 PM

अमरावती, 29 जून (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एपीजेनको) ने विभिन्न शाखा के अनुसार असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (एईई) के कुल 100 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

बीपीसीएल ने टीटीएसआईपीएल में 85 करोड़ रुपए में खरीदी 40 प्रतिशत हिस्सेदारी

IANS | June 29, 2026 4:40 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। सरकारी तेल कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने सोमवार को ऐलान किया कि वह टिकी टार एंड शेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (टीटीएसआईपीएल) में 40 प्रतिशत हिस्सेदारी का 85 करोड़ रुपए में अधिग्रहण करेगी। इसके जरिए कंपनी की कोशिश वैल्यू-एडेड बिटुमिन (वीएबी) बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करना है।

साहिब सिंह वर्मा : जब प्याज के दाम और एक बयान ने छीन ली थी दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी

IANS | June 29, 2026 4:36 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। 12 अक्टूबर 1998 को दिल्ली के लोगों की भीड़ मुख्यमंत्री आवास के बाहर खड़ी थी और भारी आक्रोश था। 50 दिन बाद दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने थे। उस दौर में महंगी प्याज हर किसी के आंसू निकाल रही थी। विपक्ष में बैठी कांग्रेस को बिना मेहनत किए ही एक हथियार मिल चुका था। सड़क पर प्रदर्शन हो रहे थे और नारेबाजी के बीच मुख्यमंत्री एक सरकारी बस में सवार होकर अपने घर की ओर रवाना हो गए और इसी के साथ उनका मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल समाप्त हो गया। ये कहानी है दिल्ली के चौथे मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा की।

पश्चिम एशिया संकट के दौरान ईंधन की आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए सरकार ने तेजी से उठाए कदम: नवदीप सूरी

IANS | June 29, 2026 4:35 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में भारत के पूर्व राजदूत नवदीप सूरी ने सोमवार को कहा कि हालांकि 28 फरवरी को होर्मुज जलडमरूमध्य (स्ट्रेट ऑफ होरमुज) के बंद होने की स्थिति वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए सबसे खराब परिस्थितियों में से एक थी, लेकिन भारत सरकार ने तेजी से कदम उठाकर इस संकट का प्रभावी ढंग से सामना किया और देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य बनाए रखी।

होर्मुज संकट के बीच नहीं हुई ईंधन की किल्लत, पूर्व राजनयिक ने बताया कैसे सरकार ने समझदारी से लिया काम

IANS | June 29, 2026 4:28 PM

अमृतसर, 29 जून (आईएएनएस)। होर्मुज संकट के दौरान भी भारत में ईंधन की आपूर्ति बनी रही। बिना किसी आपातकालीन प्रतिबंध के जारी रहने का आखिर कारण क्या था? पूर्व राजनयिक नवदीप सूरी ने इसके बारे में बताया है। उन्होंने इसके लिए सरकार की रणनीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि जहां कई देशों में ईंधन संकट, लंबी कतारें और पाबंदियां देखने को मिलीं, वहीं भारत ने स्थिति को समझदारी और दूरदर्शिता के साथ संभाला।

आईआईएम-विशाखापत्तनम में एसोसिएट सहित कई पदों पर नौकरी का अवसर, 18 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | June 29, 2026 4:19 PM

अमरावती, 29 जून (आईएएनएस)। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम), विशाखापत्तनम ने अपने विभिन्न विभागों में एसोसिएट, सीनियर एसोसिएट, एक्जीक्यूटिव एसोसिएट, सीनियर एक्जीक्यूटिव एसोसिएट और असिस्टेंट मैनेजर पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से लाल हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 372 अंक फिसला

IANS | June 29, 2026 4:08 PM

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर से बढ़ने के कारण हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ, और इस तरह घरेलू बाजार में लगातार दो दिनों से जारी बढ़त का सिलसिला टूट गया, जब ऑटो, आईटी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में दबाव के चलते प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी 50 में करीब 0.50 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।