तीसरा टेस्ट: इंग्लैंड को 160 रन से हराकर न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती टेस्ट सीरीज

IANS | June 29, 2026 7:10 PM

नॉटिंघम, 29 जून (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच को 160 रन से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड ने सीरीज का पहला मैच 115 रन से अपने नाम किया था, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने अगले मुकाबले को 253 रन से जीतकर अंतिम मुकाबला निर्णायक बना दिया था।

6 साल बाद एक्सिस बैंक के सीएफओ पुनीत शर्मा ने दिया इस्तीफा

IANS | June 29, 2026 7:04 PM

मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। देश के तीसरे सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एक्सिस बैंक ने सोमवार को घोषणा की कि उसके मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) पुनीत शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने पेशेवर जीवन के अगले चरण की शुरुआत करने के लिए यह फैसला लिया है।

बेहतर प्रशासन के लिए प्रशासनिक डेटा को राष्ट्रीय संपत्ति बनाना आवश्यक: पीएम के प्रधान सचिव

IANS | June 29, 2026 6:51 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने सोमवार को कहा कि भारत के अलग-अलग विभागों में बिखरे प्रशासनिक डेटा को एक रणनीतिक राष्ट्रीय संपत्ति में बदलने की जरूरत है। उनका कहना है कि यदि सरकारी डेटा का बेहतर एकीकरण किया जाए तो इससे सुशासन, नीति निर्माण और सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा, साथ ही गोपनीयता और सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकती है।

गैरी विल्सन 3 दशकों के बाद आयरलैंड पुरुष क्रिकेट टीम के पहले स्थानीय कोच बने

IANS | June 29, 2026 6:47 PM

बेलफास्ट, 29 जून (आईएएनएस)। गैरी विल्सन को आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है। 1990 के दशक की शुरुआत में जॉन विल्स के बाद विल्सन सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का मार्गदर्शन करने वाले पहले स्थानीय कोच हैं। विल्सन को यह जिम्मेदारी हेनरिक मलान के पद छोड़ने के बाद सौंपी गई है।

हरियाली महा अभियान : प्रतापगढ़ में बड़े स्तर पर पौधरोपण, गंगा एक्सप्रेसवे भी होगा हरा-भरा

IANS | June 29, 2026 6:32 PM

प्रतापगढ़, 29 जून (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में 'हरियाली महाअभियान' की तैयारी चल रही है। इसके तहत बड़े पैमाने पर पौधरोपण करके गंगा एक्सप्रेसवे को एक 'ग्रीन कॉरिडोर' के तौर पर विकसित किया जाएगा, ताकि पर्यावरण को टिकाऊ बनाया जा सके।

आईने के सामने खुद को देख रो पड़ती थीं अविका गौर, 13 किलो वजन घटाकर किया असली ट्रांसफॉर्मेशन

IANS | June 29, 2026 6:15 PM

मुबंई, 29 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री अविका गौर ने टीवी स्क्रीन पर मासूम 'आनंदी' बनकर घर-घर में पहचान बनाई, लेकिन एक समय उन्हें अपनी जिंदगी में खुद से लड़ाई लड़नी पड़ी थी। वह आईने में खुद को देखकर रो पड़ती थीं।

मारुति सुजुकी ने एआई और ऑपरेशनल दक्षता बढ़ाने के लिए अपने साथ पांच स्टार्टअप्स को जोड़ा

IANS | June 29, 2026 5:47 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को घोषणा की कि उसने पांच स्टार्टअप्स को अपने साथ जोड़ा है। ये स्टार्टअप्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सस्टेनेबिलिटी-आधारित समाधान विकसित करेंगे, जिनका उद्देश्य कंपनी की परिचालन दक्षता (ऑपरेशनल एफिशिएंसी), ग्राहकों के अनुभव और बिजनेस प्रक्रियाओं को बेहतर बनाना है।

वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस : देश-विदेश के भागीदारों ने बताया पीएम मोदी के विजन का परिणाम

IANS | June 29, 2026 5:34 PM

वडोदरा, 29 जून (आईएएनएस)। दो दिवसीय वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का सोमवार को वडोदरा में आगाज हुआ। जिसमें नीति-निर्माता, अंतरराष्ट्रीय साझेदार और उद्योग जगत के दिग्गजों का जमावड़ा लग रहा है। इस कार्यक्रम का मकसद क्षेत्रीय निवेश और साझेदारों संग संबंधों को मजबूत करना है। देश-विदेश से पहुंचे कुछ भागीदारों ने आईएएनएस से बात की।

एलए ओलंपिक गेम्स में छाएगा क्रिकेट, 6-6 टीमें लेंगी हिस्सा, समझिए क्वालिफिकेशन प्रक्रिया

IANS | June 29, 2026 5:22 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। 128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी की दिशा में सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के पुरुष और महिला क्रिकेट टूर्नामेंट्स के लिए क्वालिफिकेशन सिस्टम को मंजूरी दे दी है। इस नई प्रणाली में दोनों प्रतियोगिताओं के लिए अलग-अलग क्वालिफिकेशन तरीके निर्धारित किए गए हैं।

भारत का औद्योगिक उत्पादन मई में 5.1 प्रतिशत की दर से बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रही तेजी

IANS | June 29, 2026 5:11 PM

नई दिल्ली, 29 जून (आईएएनएस)। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) की वृद्धि दर मई 2026 में सालाना आधार पर 5.1 प्रतिशत रही है। इससे यह बढ़कर 122.7 पर पहुंच गया, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, बिजली और जल प्रबंधन क्षेत्रों ने प्रमुख योगदान दिया। यह जानकारी सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी डेटा में दी गई।