अमेरिकी कस्टम जांच की खबरों से वारी एनर्जीज के शेयरों में 5.7 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, कंपनी ने दी सफाई
मुंबई, 29 जून (आईएएनएस)। सोलर मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी वारी एनर्जीज के शेयर सोमवार को 5.7 प्रतिशत से अधिक टूट गए। शेयरों में यह गिरावट कंपनी द्वारा अमेरिका में उसके निर्यात को लेकर चल रही कस्टम जांच से जुड़ी खबरों पर सफाई जारी करने के बाद भी देखने को मिली।