आईआईएम-बोधगया भर्ती 2026: नॉन-फैकल्टी के 15 पदों के लिए आवेदन शुरू, 23 जून आखिरी तारीख

IANS | June 4, 2026 2:21 PM

पटना, 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय प्रबंधन संस्थान बोधगया (आईआईएम) बोधगया ने गैर संकाय (नॉन-फैकल्टी) के 15 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जब वेफर्स खाते-खाते मिल गई फिल्म, अरुणा ईरानी ने सुनाया दिलीप कुमार के सामने दिए पहले ऑडिशन का किस्सा

IANS | June 4, 2026 2:02 PM

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। अनुभवी अभिनेत्री अरुणा ईरानी आज हिंदी सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं। उन्होंने पांच दशक से ज्यादा समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया। हाल ही में उन्होंने अपने पहले ऑडिशन से जुड़ी यादें साझा कीं और बताया कि कैसे वेफर्स खाते और ठंडा पीते हुए उन्हें ऐसा मौका मिला, जिसने उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।

राजेश एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन ने सेबी के अंतरिम आदेश को खारिज किया, कहा- विस्तार से जवाब देंगे

IANS | June 4, 2026 1:53 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। राजेश एक्सपोर्ट्स के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश मेहता ने सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) द्वारा कंपनी के खिलाफ दिए अंतरिम आदेश को खारिज कर दिया है और कहा है कि इसमें जो निष्कर्ष निकाले गए हैं वे गलत हैं। हम जल्द ही इस आदेश पर विस्तार से जवाब देंगे।

आकाश चोपड़ा ने बताई वजह, क्यों भारतीय टी20 टीम में अभी वैभव सूर्यवंशी को जगह मिलना मुश्किल

IANS | June 4, 2026 1:40 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम में शामिल करने की मांग उठ रही है। हालांकि पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि अभी वैभव को टी20 टीम में जगह मिल पाना मुश्किल है।

ऊर्जा संकट के बावजूद भारतीय कंपनियों के मुनाफे में हुई 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी: रिपोर्ट

IANS | June 4, 2026 1:36 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। ऊर्जा बाजार में उतार-चढ़ाव और अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026 का समापन मजबूत प्रदर्शन के साथ किया। एक रिपोर्ट के अनुसार, बीएसई 500 कंपनियों के शुद्ध मुनाफे यानी कर पश्चात लाभ (पीएटी) में वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर लगभग 14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछली तिमाही के प्रदर्शन के लगभग समान रही।

'अनसेफ फूड' बना काल, हर साल 15 लाख लोगों की जा रही जान : डब्ल्यूएचओ

IANS | June 4, 2026 1:27 PM

जिनेवा, 4 जून (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 'अनसेफ फूड' यानी असुरक्षित और दूषित भोजन को हर साल 15 लाख लोगों की मौत का कारण बताया है। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट के हवाले से चेतावनी दी है कि इस समस्या का सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों पर पड़ता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार ये आज भी वैश्विक स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।

बचपन की यादों में खोईं तृप्ति डिमरी, कहा- ‘बहुत मार खाई है’

IANS | June 4, 2026 1:25 PM

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री तृप्ति डिमरी की फिल्म 'मां बहन' नेटफ्लिक्स पर आज (4 जून) रिलीज हो चुकी है, जिसे लेकर वह उत्साहित हैं। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त तृप्ति ने अपने बचपन की यादों को ताजा करते हुए मजेदार किस्से सुनाए।

भारत में बढ़ी अमीर लोगों की संख्या, उच्च संपत्ति वाले व्यक्तियों की आबादी 3 प्रतिशत बढ़ी: रिपोर्ट

IANS | June 4, 2026 1:19 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में उच्च संपत्ति वाले व्यक्तियों यानी हाई-नेट-वर्थ इंडिविजुअल (एचएनडब्ल्यूआई) की संख्या वर्ष 2025 में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.9 लाख हो गई। वहीं, इन लोगों की कुल वित्तीय संपत्ति 4.6 प्रतिशत बढ़कर करीब 1.64 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई।

भारतीय वायुसेना ने दिखाई ताकत, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर पहली बार उतारा 'सुखोई'

IANS | June 4, 2026 1:16 PM

नई दिल्ली, 4 जून (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को एक नया इतिहास रचा है। दरअसल वायुसेना का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई गुरुवार को पहली बार नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा। जैसे ही यह शक्तिशाली लड़ाकू विमान रनवे पर उतरा, उसकी गरिमामय उपस्थिति माहौल में गूंज उठी। उपस्थित लोगों ने भी इस ऐतिहासिक क्षण का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

बीएपीएस हिंदू मंदिर को मिला वैश्विक सर्वोच्च सम्मान, अबू धाबी में 'टॉलरेंस अवॉर्ड 2026' से सम्मानित

IANS | June 4, 2026 1:13 PM

अबू धाबी, 4 जून (आईएएनएस)। विश्व में शांति, सद्भाव और मानवीय एकता का संदेश प्रसारित करने वाले बीएपीएस हिंदू मंदिर, अबू धाबी को प्रतिष्ठित 'टॉलरेंस अवॉर्ड 2026' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इंटरनेशनल डायलॉग ऑफ सिविलाइजेशन एंड टॉलरेंस कॉन्फ्रेंस (आईडीसीटी 2026) के दौरान प्रदान किया गया, जो वैश्विक स्तर पर सहिष्णुता, संवाद और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने वाली संस्थाओं को दिया जाता है।