अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास चीनी कंपनी की एंट्री पर बढ़ी चिंता, रिपब्लिकन सीनेटर ने की राष्ट्रीय सुरक्षा समीक्षा की मांग

IANS | August 1, 2026 12:51 PM

वाशिंगटन, 1 अगस्त (आईएएनएस)। रिपब्लिकन सीनेटर बर्नी मोरेनो ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से एक प्रस्तावित रियल एस्टेट सौदे की राष्ट्रीय सुरक्षा समीक्षा कराने की मांग की है। यह सौदा ओहायो में राइट-पैटरसन एयर फोर्स बेस के पास परिचालन स्थापित करने की योजना बना रही एक चीनी सौर ऊर्जा निर्माता कंपनी से जुड़ा है। मोरेनो का कहना है कि अमेरिका के सबसे संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों में से एक के निकट होने के कारण इस सौदे की तत्काल जांच आवश्यक है।

अमेरिकी रक्षा सचिव हेगसेथ ने की 1.5 ट्रिलियन डॉलर के डिफेंस बजट की मांग

IANS | August 1, 2026 12:44 PM

वाशिंगटन, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि ट्रंप सरकार 1.5 ट्रिलियन डॉलर का डिफेंस बजट सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस के साथ काम कर रहा है। उनका कहना है कि बढ़ा हुआ सैन्य खर्च, प्राइवेट सेक्टर का निवेश और ज्यादा भर्ती अमेरिकी सुरक्षा बलों को नया आकार दे रही है।

'समुद्र मंथन' योजना से भारत को कच्चे तेल और गैस के आयात पर दीर्घकालिक निर्भरता घटाने में मिलेगी मदद: सरकार

IANS | August 1, 2026 12:42 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार की नई 'समुद्र मंथन' योजना भारत को लंबे समय में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद करेगी। मंत्रालय ने कहा कि बेहतर भू-वैज्ञानिक डेटा, जोखिम साझा करने की व्यवस्था, साझा बुनियादी ढांचे और घरेलू विनिर्माण क्षमताओं के जरिए यह योजना देश में गहरे समुद्री (डीपवॉटर) तेल और गैस की खोज तथा उत्पादन के लिए मजबूत इकोसिस्टम तैयार करेगी, जिससे ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकेगा।

स्कॉट एडवर्ड्स ने छोड़ी नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम की कप्तानी, बास डी लीडे संभालेंगे कमान

IANS | August 1, 2026 12:39 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। स्कॉट एडवर्ड्स ने नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने 56 वनडे इंटरनेशनल मुकाबलों में टीम की कप्तानी की। एडवर्ड्स की जगह पर ऑलराउंडर बास डी लीडे आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 कैंपेन के बाकी मैचों के लिए टीम की कमान संभालेंगे।

'यह काम करके दिखाने वाली सरकार', भोगपुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले लोगों ने की पीएम मोदी और सीएम नायडू की प्रशंसा

IANS | August 1, 2026 12:14 PM

विजयनगरम, 1 अगस्त (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से पहले शनिवार को विजयनगरम के लोगों और टीडीपी समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ वादे नहीं करती, बल्कि काम करके दिखाती है।

सीडब्ल्यूजी 2026: एक दिन में छह मेडल जीतकर भी 10वें स्थान पर भारत, ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत बरकरार

IANS | August 1, 2026 12:11 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए 9वां दिन यादगार रहा। जूडो में भारत ने इतिहास रचते हुए पहली बार दो गोल्ड समेत तीन मेडल अपने नाम किए। वहीं, जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज जीता। वहीं, डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर ने ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता।

जुलाई में यूपीआई ट्रांजैक्शन में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी, लेनदेन का कुल मूल्य बढ़कर 29.88 लाख करोड़ रुपए पहुंचा

IANS | August 1, 2026 11:54 AM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। देश में डिजिटल भुगतान का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2026 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिए किए गए ट्रांजैक्शन्स की संख्या सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 23.66 अरब हो गई। वहीं, इन ट्रांजैक्शनों का कुल मूल्य 19 प्रतिशत बढ़कर 29.88 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

अगस्त में आईटीआर, बैंकिंग, एलपीजी और क्रेडिट-डेबिट कार्ड से जुड़े कई अहम वित्तीय बदलाव, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

IANS | August 1, 2026 11:42 AM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अगस्त 2026 की शुरुआत के साथ ही आम लोगों, टैक्सपेयर्स, बैंक ग्राहकों और यात्रियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण वित्तीय बदलाव लागू हो गए हैं। इस महीने आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तारीख, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक, रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें और कई बैंकों के डेबिट व क्रेडिट कार्ड नियमों में संशोधन जैसे बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। ऐसे में चलिए जानते हैं अगस्त में कौन-कौन से वित्तीय बदलाव आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं।

जापान में फिर हिली धरती, आओमोरी में 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके हुए महसूस

IANS | August 1, 2026 11:42 AM

टोक्यो, 1 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तरी जापान में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। देश की मौसम एजेंसी ने बताया कि शनिवार को उत्तरी जापान के आओमोरी प्रांत में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया।

पिंगली वेंकैया: ब्रिटिश सैनिकों को सलामी देते देख आया था राष्ट्रीय ध्वज का विचार, फिर बना भारत का तिरंगा

IANS | August 1, 2026 11:28 AM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। 15 अगस्त 1947 को सुबह 5:30 बजे फहराया गया ध्वज एक नए युग के उदय के प्रतीक के रूप में शान से खड़ा था। सदियों के औपनिवेशिक शासन को सहने वाले राष्ट्र के लिए यह अपार खुशी, गौरव और राहत का क्षण था। उस विजयपूर्ण सुबह तक का सफर लंबा और कठिन था, जिसमें भारत के राष्ट्रीय ध्वज के विभिन्न स्वरूपों में बदलाव हुए। तीन रंगों और 24 चक्रों वाला राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा किसी डिजाइनर की कल्पना से नहीं बना, बल्कि इसके पीछे राष्ट्रप्रेम की भावना और देश को विश्व में अपनी विशिष्ठ पहचान देने का एक संकल्प था। पिंगली वेंकैया ही वे शख्सियत थे, जिन्होंने हिंदुस्तान को उसके अभिमान का प्रतीक तिरंगा दिया।