आकलन वर्ष 2026-27 के लिए 31 जुलाई तक 5.9 करोड़ से अधिक आईटीआर दाखिल, अंतिम दिन 40 लाख से ज्यादा रिटर्न फाइल

IANS | August 1, 2026 2:21 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। आयकर विभाग ने शनिवार को बताया कि आकलन वर्ष (एवाई) 2026-27 के लिए 31 जुलाई की अंतिम तिथि तक 5.9 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए। विभाग ने समय पर रिटर्न दाखिल करने वाले सभी करदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान बताया।

सेबी ने पुनीत गोयनका और सुभाष चंद्रा को शेयर बाजार में कारोबार पर एक साल के लिए किया बैन, जीईईएल पर भी की कार्रवाई

IANS | August 1, 2026 2:05 PM

मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जीईईएल) और उसके शीर्ष अधिकारियों पुनीत गोयनका तथा सुभाष चंद्रा के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उन्हें प्रतिभूति बाजार में कारोबार करने से प्रतिबंधित कर दिया है। सेबी ने पाया कि कंपनी की हैदराबाद स्थित जमीन को आवश्यक कॉर्पोरेट मंजूरी के बिना एस्सेल ग्रुप की कंपनियों द्वारा लिए गए कर्ज के बदले गिरवी रखा गया था।

कैलिफोर्निया में एफ-35बी फाइटर जेट हुआ क्रैश, अमेरिकी नौसेना के अधिकारियों ने की पुष्टि

IANS | August 1, 2026 1:53 PM

लॉस एंजिल्स, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका नौसेना अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सैन डिएगो (कैलिफोर्निया) स्थित मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन मिरामार के पास एफ-35बी लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद राहत दल मौके पर बचाव कार्य में जुटा है।

आरबीआई की एमपीसी बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना, पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि 7 प्रतिशत से ऊपर रहने की उम्मीद: रिपोर्ट

IANS | August 1, 2026 1:46 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। एसबीआई रिसर्च की शनिवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगस्त 2026 की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दो तिमाहियों तक खुदरा महंगाई (सीपीआई) 5 प्रतिशत से ऊपर रहने की उम्मीद है, जबकि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (क्यू1) में देश की आर्थिक वृद्धि 7 प्रतिशत से अधिक रह सकती है। ऐसे में आरबीआई के लिए फिलहाल ब्याज दरों को स्थिर रखना अधिक उपयुक्त होगा।

जुलाई में जीएसटी कलेक्शन 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपए के पार, 14 महीनों की सबसे तेज बढ़ोतरी

IANS | August 1, 2026 1:37 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। सरकार द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में आर्थिक गतिविधियों और खपत में मजबूती के बीच जुलाई 2026 में सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सालाना आधार पर 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो पिछले 14 महीनों की सबसे तेज वृद्धि है। चालू वित्त वर्ष 2026-27 में यह दूसरा अवसर है, जब मासिक जीएसटी संग्रह 2 लाख करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है।

ताइपे ओपन: तन्वी शर्मा ने कटाया फाइनल का टिकट, सेमीफाइनल में हुआंग यू-हसुन को हराया

IANS | August 1, 2026 1:35 PM

ताइपे, 1 अगस्त (आईएएनएस)। तन्वी शर्मा ने ताइपे बैडमिंटन ओपन 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए महिला सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने एकतरफा गेम में जीत हासिल की और बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट में भारत के खिताब जीतने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।

31 जुलाई तक फॉरेक्स स्वैप सुविधा के तहत जुटाए गए 40.82 अरब डॉलर के विदेशी निवेश, एफसीएनआर(बी) जमा का सबसे बड़ा योगदान: आरबीआई

IANS | August 1, 2026 1:17 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ाने के लिए शुरू की गई रियायती स्वैप सुविधा को मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। केंद्रीय बैंक की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 31 जुलाई 2026 तक इस योजना के तहत 40.82 अरब डॉलर का कुल विदेशी मुद्रा प्रवाह (फॉरेक्स इनफ्लो) दर्ज किया गया है, जिसमें सबसे बड़ा योगदान फॉरेन करेंसी नॉन-रेसीडेंट (बैंक) यानी एफसीएनआर(बी) जमा का रहा है।

दक्षिणी लेबनान में जल ढांचे को भारी नुकसान, लोगों की आजीविका और स्वास्थ्य पर खतरे को लेकर यूएन ने जताई चिंता

IANS | August 1, 2026 12:58 PM

संयुक्त राष्ट्र, 1 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान-अमेरिकी संघर्ष के बीच दक्षिणी लेबनान में जल आपूर्ति प्रणालियों और अन्य बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान के कारण अपने घरों को लौट रहे 10 लाख से अधिक विस्थापित लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता और बुनियादी सेवाओं की बहाली एक बड़ी चुनौती बन गई है।

'देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है', राष्ट्रपति और गृह मंत्री ने दी मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई

IANS | August 1, 2026 12:58 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए 9वां दिन ऐतिहासिक रहा। जूडो और डेकाथलॉन के खेल में भारत ने पहली बार मेडल जीता। वहीं, जैवलिन थ्रो में देश को दोहरी खुशी मिली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और गृह मंत्री अमित शाह ने मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

एफएसएसएआई का स्विट्ज फूड्स पर बड़ा एक्शन, फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर लाइसेंस सस्पेंड

IANS | August 1, 2026 12:57 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा नियमों के गंभीर उल्लंघन के मामले में स्विट्ज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका फूड बिजनेस लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है। प्राधिकरण ने कंपनी को आदेश दिया है कि सभी कमियों को दूर कर खाद्य सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने तक वह अपनी सभी खाद्य व्यावसायिक गतिविधियां बंद रखे।