पाकिस्तान में गैंगस्टर उजैर बलूच के भाई पर कराची में हमला, जुबैर के सीने और पेट में लगी कई गोलियां
इस्लामाबाद, 2 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची के ल्यारी इलाके में गैंगस्टर उजैर बलूच के भाई जुबैर बलूच पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि हमले में गैंगस्टर जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गया।