'नशा मुक्त युवा' अभियान की शुरुआत से पहले पीएम मोदी बोले- "सकारात्मक बदलाव के लिए युवाओं को प्रेरित करना है मकसद'

IANS | August 2, 2026 10:46 AM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ से पहले एक बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना है।

मैथिलीशरण गुप्त : महावीर प्रसाद द्विवेदी की डांट ने बदली दिशा, 'भारत-भारती' ने जगाई राष्ट्रीयता की ज्वाला

IANS | August 2, 2026 10:33 AM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। मैथिलीशरण गुप्त का जन्म 3 अगस्त 1886 को उत्तर प्रदेश के झांसी के निकट चिरगांव में हुआ। माता-पिता ने बड़े प्यार से उसका नाम 'मिथिलाधिप नंदनशरण' रखा, लेकिन जब उस बच्चे को विद्यालय में भर्ती कराने ले जाया गया, तो यह भारी-भरकम नाम स्कूल के उपस्थिति रजिस्टर के छोटे से खाने में समा नहीं सका। विवश होकर शिक्षक ने सुविधा के लिए इसे संक्षिप्त कर 'मैथिलीशरण' कर दिया। धनाढ्य गहोई वैश्य परिवार में जन्म लेने के कारण नाम के साथ स्वाभाविक रूप से 'गुप्त' जुड़ गया।

'बस खुद पर विश्वास रखा', 'गोल्डन पंच' लगाने पर बोले मुक्केबाज अंकुश पंघाल

IANS | August 2, 2026 10:16 AM

ग्लासगो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारतीय मुक्केबाजों का जलवा रहा। इस खेल से देश की झोली में कुल 10 मेडल आए, जिसमें 7 गोल्ड मेडल शामिल रहे। गोल्ड जीतने वाले मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने कहा कि उन्होंने फाइनल मैच के दौरान खुद पर विश्वास रखा, जिसका फायदा उन्हें मिला।

चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि : सफदरजंग अस्पताल में हुई विश्व की पहली रोबोटिक एवी वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी

IANS | August 2, 2026 9:36 AM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। नई दिल्ली स्थित वीएमएमसी (वीएमएमसी) और सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने दुनिया में पहली बार एक बेहद दुर्लभ जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित वयस्क मरीज का रोबोटिक तकनीक से सफल ऑपरेशन किया है। इस उपलब्धि को वैश्विक चिकित्सा जगत में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर हमले रोकने को लेकर जताई सहमती, होर्मुज को फिर से खोलने का दिया हवाला

IANS | August 2, 2026 9:32 AM

वाशिंगटन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि तेहरान और कई मिडिल ईस्ट देशों की तरफ से हमले रोकेने की अपील के बाद, अमेरिका ईरान के खिलाफ प्लान किए गए सैन्य कार्रवाई को रोकने पर सहमत हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि एक संभावित समझौते का फ्रेमवर्क बन गया है।

देश के लिए लड़ते हुए गंवाया एक पैर, शॉट पुट में गोल्ड जीतने वाले सोमन राणा बोले-आसान नहीं थी राह

IANS | August 2, 2026 9:28 AM

ग्लासगो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शनिवार को शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में पैरा एथलीट सोमन राणा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल को अपने नाम किया। भारतीय सेना में देश की सेवा के दौरान एक पैर गंवाने वाले सोमन ने बताया कि यहां तक पहुंचने का सफर काफी चुनौतियों से भरा रहा।

अमेरिका के इडाहो में रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी, अंधाधुंध फायरिंग में तीन की मौत और कई घायल

IANS | August 2, 2026 9:23 AM

सैन फ्रांसिस्को, 2 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर-पश्चिमी अमेरिकी राज्य इडाहो के ट्विन फॉल्स में एक इन-एन-आउट रेस्टोरेंट के इलाके में शनिवार को गोलीबारी की घटना सामने आई। इस गोलीबारी में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम दो अन्य घायल हो गए।

'आपके जज्बे ने देश का मान बढ़ाया', राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सराहा

IANS | August 2, 2026 9:08 AM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन भारत के लिहाज से यादगार रहा। भारत ने मुक्केबाजी में 10 और कुल 16 मेडल अपने नाम किए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

जापान में आए भूकंप के बाद लगभग 80 हजार घरों में पानी की किल्लत, मृतकों की संख्या बढ़कर 38 हुई

IANS | August 2, 2026 8:52 AM

टोक्यो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। जापान के कुमामोटो प्रांत में आए शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। प्रांत सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।

ईरान की अमेरिका को चेतावनी: कोई भी बड़ी कार्रवाई की तो भुगतने होंगे नतीजे

IANS | August 2, 2026 8:46 AM

तेहरान, 2 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान की अर्धसरकारी मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका को कोई भी बड़ी कार्रवाई करने के खिलाफ चेतावनी दी है। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।