गुरबचन सिंह रंधावा: 'ट्रैक एंड फील्ड' में अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पहले एथलीट, 1962 एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता रहे
नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। गुरबचन सिंह रंधावा ट्रैक एंड फील्ड खेल में भारत के सफल और लोकप्रिय एथलीट रहे हैं। रंधावा का नाम 1950 और 1960 के दशक में देश के बड़े एथलीटों में शुमार था।