सपा सांसदों का भाजपा पर तंज, कहा-'विपक्ष पर एफआईआर कराकर सरकार डरा रही'

IANS | August 3, 2026 1:19 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। सनातन धर्म के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सांसद पप्पू यादव और समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के सांसदों ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। सपा सांसदों ने राम जन्मभूमि से जुड़े कथित जमीन घोटालों, चढ़ावा राशि के दुरुपयोग और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा।

आकिब नबी को उनकी मेहनत का फल मिला, वह सच में हैं हकदार : सुनील कुमार

IANS | August 3, 2026 1:15 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से जसप्रीत बुमराह के बाहर होने के बाद आकिब नबी को पहली बार भारतीय टीम से बुलावा आया है। 15 अगस्त से शुरू हो रही सीरीज में आकिब के पास अपनी काबिलियत को इंटरनेशनल स्टेज पर साबित करने का सुनहरा मौका होगा।

इंडिगो के नए सीईओ विली वॉल्श ने पदभार संभाला, कहा-भारतीय एविएशन सेक्टर में अपार संभावनाएं

IANS | August 3, 2026 1:14 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। इंडिगो के नए सीईओ विली वॉल्श ने एयरलाइन का कार्यभार संभाल लिया है और वह अब एयरलाइन के विकास के अगले चरण को रफ्तार देंगे। यह जानकारी कंपनी की ओर से सोमवार को दी गई।

पीओके में अशांति की कवरेज पर पाकिस्तान में मीडिया आउटलेट पर रोक, प्रेस की आजादी को लेकर बढ़ी चिंता

IANS | August 3, 2026 1:03 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हाल की घटनाओं की कवरेज के बाद देश के एक इंटरनेशनल मीडिया आउटलेट का एक्सेस ब्लॉक कर दिया गया है। पाकिस्तान में यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस बात पर गुस्सा जाहिर किया है।

जूडो में पहली बार गोल्ड, मुक्केबाजों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, इन 5 वजहों से भारत के लिए यादगार रहा सीडब्ल्यूजी 2026

IANS | August 3, 2026 12:48 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रविवार को शानदार क्लोजिंग सेरेमनी के साथ समापन हुआ। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित हुए गेम्स में भारत का प्रदर्शन यादगार रहा। रेसलिंग, बैडमिंटन और हॉकी जैसे महत्वपूर्ण खेलों की गैरमौजूदगी के बावजूद भी भारत की झोली में कुल 39 मेडल आए। आइए आपको बताते हैं किन 5 वजहों से देश के लिए यादगार रहा इस बार का कॉमनवेल्थ गेम्स।

सरकार ने फ्लेवर और ऐज के दावों को लेकर ओल्ड मोंक, मैकडॉवेल्स और दूसरे ब्रांड्स के खिलाफ एफएसएसएआई की कार्रवाई का किया समर्थन

IANS | August 3, 2026 12:25 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। सरकार ने कहा है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने कुछ शराब बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ जो कार्रवाई शुरू की है, वह ऐसे फ्लेवरिंग पदार्थों के इस्तेमाल और प्रोडक्ट लेबल पर ऐज के दावों से जुड़ी है जो कथित तौर पर गुमराह करने वाले हैं।

संसद में फिर हंगामा, राज्यसभा में नहीं हो सका प्रश्नकाल, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

IANS | August 3, 2026 12:23 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। सोमवार को एक बार फिर राज्यसभा में प्रशनकाल की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। हाल ही में हुए छात्र प्रदर्शनों से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष राज्यसभा में विधायी कामकाज के स्थगन व नियम 267 के तहत चर्चा की मांग कर रहा है।

मीराबाई चानू ने की केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से खास मुलाकात, भेंट की जर्सी

IANS | August 3, 2026 12:21 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और मुख्य राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग कोच ने केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की। ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद उन्होंने मंत्री को भारतीय वेटलिफ्टिंग टीम के सभी खिलाड़ियों द्वारा साइन की गई जर्सी भेंट की।

मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं ये 5 चीजें, चेहरे की गंदगी और ऑयली स्किन से मिलेगा छुटकारा

IANS | August 3, 2026 12:17 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। आज के समय में बाजार में चेहरे पर निखार लगाने के लिए तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट मौजूद हैं, लेकिन केमिकल युक्त होने के चलते लोग इन प्रोडक्ट्स पर भरोसा करने में हिचकिचाते है। ऐसे में वे प्राकृतिक चीजों की ओर लौट रहे है। इन्हीं प्राकृतिक चीजों में मुल्तानी मिट्टी का नाम सबसे ऊपर आता है। आज भी घरों में इसका इस्तेमाल त्वचा की सफाई और देखभाल के लिए किया जाता रहा है। मुल्तानी मिट्टी को त्वचा के लिए इसलिए खास माना जाता है क्योंकि यह चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल, धूल और गंदगी को हटाने में मदद करती है।

सीडब्ल्यूजी 2026: सदन में लोकसभा अध्यक्ष ने की भारत के प्रदर्शन की तारीफ, मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को दी बधाई

IANS | August 3, 2026 12:06 PM

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भारत का प्रदर्शन यादगार रहा। भारत ने कुल 39 मेडल जीते, जिसमें 13 गोल्ड मेडल शामिल रहे। सदन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देश के लिए मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की और उन्हें बधाई दी।