अमेरिका के पोर्टलैंड इलाके में हुई गोलीबारी, एक की मौत और पांच घायल

IANS | August 3, 2026 9:39 AM

सैन फ्रांसिस्को, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के ओरेगन राज्य के पोर्टलैंड में रविवार (अमेरिकी स्थानीय समय) को गोलीबारी की घटना सामने आई। स्थानीय सरकार की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार, इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।

भारतीय शेयर बाजार कच्चे तेल में नरमी से उछला; सेंसेक्स 79,000 के करीब

IANS | August 3, 2026 9:30 AM

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 788.70 अंक या 1.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,883.34 और निफ्टी 189.10 अंक या 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,572.70 पर था।

ईरान के साथ शांति समझौता बरकरार रखने के लिए अमेरिका पर दबाव बनाना जरूरी है: राष्ट्रपति पेजेश्कियन

IANS | August 3, 2026 9:02 AM

तेहरान, 3 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि अमेरिका को दोनों देशों के बीच हस्ताक्षर किए गए शांति समझौते (एमओयू) पर कायम रहने के लिए मजबूर करना चाहिए।

ट्रंप ने ईरान से नई बातचीत का किया ऐलान, खाड़ी देशों में मध्यस्थता की कोशिशें तेज

IANS | August 3, 2026 8:06 AM

वाशिंगटन, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत सोमवार दोपहर से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर ने अमेरिका से ईरान के खिलाफ प्लान किए गए हमले रोकने को कहा है।

सावन के पहले सोमवार पर बाबा महाकाल का भांग से विशेष शृंगार, महाआरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

IANS | August 3, 2026 8:01 AM

उज्जैन, 3 अगस्त (आईएएनएस)। सावन के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और प्रथम सोमवार के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के ढाई बजे मंदिर के पट खुलते ही पूरा प्रांगण जय महाकाल के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान: ग्रीव्स-किंग की दमदार पारी, शुरुआती झटकों से उभरी कैरेबियाई टीम

IANS | August 3, 2026 7:34 AM

त्रिनिदाद, 3 अगस्त (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक कैरेबियाई टीम ने 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 239 रन लगा लिए हैं।

योगी की पाती' में सीएम का संदेश : श्रावण को बनाएं सेवा, स्वच्छता और जल संरक्षण का जनअभियान

IANS | August 3, 2026 7:22 AM

लखनऊ, 3 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के अवसर पर प्रदेशवासियों को संबोधित अपनी मासिक अपील 'योगी की पाती' जारी करते हुए सेवा, स्वच्छता, जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और सामाजिक समरसता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया है।

कॉमनवेल्थ गेम्स: '70 गोल्ड' के साथ ऑस्ट्रेलिया 'नंबर-1', भारत ने हासिल किया चौथा स्थान

IANS | August 2, 2026 11:55 PM

ग्लासगो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त के बीच ग्लासगो में हुआ, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने सर्वाधिक मेडल जीतकर शीर्ष पायदान हासिल किया। ग्लासगो 2026 में 74 कॉमनवेल्थ देशों और अन्य रीजन के 3,000 से ज्यादा एथलीट्स ने 16 खेलों में हिस्सा लिया। इनमें 10 एबल-बॉडी और 6 इंटीग्रेटेड पैरा स्पोर्ट्स शामिल रहे। 216 मेडल इवेंट्स वाले 23वें एडिशन में कुल 674 मेडल दिए गए।

पीएम किसान योजना 2030-31 तक बढ़ने से लातेहार के किसानों में खुशी, पीएम मोदी का जताया आभार

IANS | August 2, 2026 11:06 PM

लातेहार, 2 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना को वर्ष 2030-31 तक बढ़ाए जाने के फैसले से झारखंड के लातेहार जिले के किसानों में खुशी की लहर है। योजना की अवधि बढ़ने के बाद जिले के किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उनका कहना है कि सीधे बैंक खाते में मिलने वाली राशि से खेती आसान हुई है और अब साहूकारों से कर्ज नहीं लेना पड़ रहा।

ट्रैक साइकिलिंग में चौथा गोल्ड, एम्मा फिनुकैन ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रचा

IANS | August 2, 2026 10:26 PM

ग्लासगो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। वेल्स की साइकिलिंग स्टार एम्मा फिनुकैन ने 'कॉमनवेल्थ गेम्स' में इतिहास रच दिया है। फिनुकैन ने रविवार को ग्लासगो में महिलाओं का कीरिन खिताब अपने नाम किया, जिसके साथ गेम्स के एक ही संस्करण में चार ट्रैक गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली स्प्रिंट साइक्लिस्ट बन गईं।