श्रीलंका के घर में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? आखिरी सीरीज में कोहली की कप्तानी में मिली थी धमाकेदार जीत

IANS | August 10, 2026 2:27 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होने जा रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी। आइए आपको बताते हैं श्रीलंका की सरजमीं पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैसा रहा है।

यूपीएससी भर्ती 2026: रिसर्च ऑफिसर सहित 34 पदों पर आवेदन शुरू, जानें योग्यता से सैलरी तक सब कुछ

IANS | August 10, 2026 2:24 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, संघ लोग सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभिन्न विभागों में खाली 34 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं।

तिरंगा भारतीयों के आन, बान और शान का प्रतीक, आजादी के गुमनाम नायकों को मिल रहा सम्मान : सीएम योगी

IANS | August 10, 2026 2:17 PM

गोरखपुर, 10 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा को देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित करते हुए कहा कि तिरंगा भारत के आन, बान और शान की पहचान है।

फ्रेशर्स के लिए नौकरी के अवसर बढ़े, 75 प्रतिशत कंपनियां भर्ती के मूड में; एआई स्किल्स की मांग तेज: रिपोर्ट

IANS | August 10, 2026 2:12 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2026 की दूसरी छमाही (जुलाई-दिसंबर) के दौरान भारत में फ्रेशर्स के लिए रोजगार के अवसर बेहतर हुए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 75 प्रतिशत नियोक्ता फ्रेशर्स की भर्ती करने की योजना बना रहे हैं।

झारखंड : टूटते रहे बैरिकेड, अनशनकारी देवेंद्र को कंधों पर लेकर विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र, आंदोलन में पहुंचे विधायक जयराम

IANS | August 10, 2026 2:03 PM

रांची, 10 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन सोमवार को कई रूपों में नजर आया। विधानसभा की ओर बढ़ रहे छात्रों ने बैरिकेड तोड़े। कच्चे और पहाड़ी रास्तों से आगे बढ़े। सड़क पर बैठकर नारे लगाए। प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

'फाइन शिट' पर ट्रोलिंग के बीच सिंगर गुरु रंधावा बोले, इसमें कोई नेगेटिव फीलिंग नहीं

IANS | August 10, 2026 1:57 PM

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों अपने नए गाने 'फाइन शिट' को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में हैं। गाना रिलीज होने के बाद जहां कुछ लोगों ने इसे पसंद किया, वहीं बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके लिरिक्स, म्यूजिक और म्यूजिक वीडियो की प्रेजेंटेशन को लेकर सवाल उठाए। लगातार हो रही ट्रोलिंग के बीच अब गुरु रंधावा ने खुद सामने आकर इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप: तीन मेडल के साथ भारत ने किया टूर्नामेंट का अंत, हाई जंप में सातवें स्थान पर रहीं पूजा

IANS | August 10, 2026 1:27 PM

यूजीन, 10 अगस्त (आईएएनएस)। वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर 20 चैंपियनशिप में भारत का अभियान तीन मेडल के साथ खत्म हुआ। नेशनल सीनियर रिकॉर्ड होल्डर पूजा सिंह का प्रदर्शन महिलाओं की हाई जंप फाइनल में निराशाजनक रहा और वह सातवें स्थान पर रहीं।

'आपके उत्साह बढ़ाने वाले शब्द कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करेंगे', पीएम मोदी से मिलने के बाद बोलीं मीराबाई चानू

IANS | August 10, 2026 1:24 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मीराबाई ने उनके प्रति आभार प्रकट किया है।

स्मार्टफोन का भविष्य होगा ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा टिकाऊ और अधिक व्यक्तिगत, रियलमी 16 सीरीज दे रही इसकी झलक

IANS | August 10, 2026 1:06 PM

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। भारत का स्मार्टफोन बाजार तेजी से बदल रहा है। अब लोग सिर्फ कम कीमत या अधिक फीचर्स वाले फोन पर ही ध्यान नहीं देते, बल्कि वे ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में रहते हैं जो बेहतर अनुभव, लंबी बैटरी लाइफ, उन्नत कैमरा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फीचर्स और आकर्षक डिजाइन का संतुलित मिश्रण पेश करें। खासकर युवा उपभोक्ता अब उन सुविधाओं की मांग कर रहे हैं जो पहले केवल प्रीमियम और महंगे स्मार्टफोन्स तक सीमित थीं।

पृथ्वीराज सुकुमारन की 'खलीफा' से सामने आया शम्मी थिलकन का लुक, राघवन के किरदार में दिखेंगे एक्टर

IANS | August 10, 2026 12:43 PM

चेन्नई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। साउथ के मशहूर एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'खलीफा' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी समय से उत्सुकता बनी हुई है। डायरेक्टर वैसाख के निर्देशन में बन रही यह फिल्म एक बदले की कहानी है, जिसमें भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। फिल्म में पृथ्वीराज मुख्य भूमिका में हैं और वह आमिर अली नाम का किरदार निभा रहे हैं।