आईपीएल 2026: मजबूत पेस अटैक, मिडिल ऑर्डर चिंता का विषय, दूसरे खिताब पर होगी गुजरात की निगाहें

IANS | March 26, 2026 12:38 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस को अपने दूसरे खिताब की तलाश होगी। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम का पेस अटैक इस बार काफी दमदार दिखाई दे रहा है। हालांकि, गुजरात का मध्यक्रम जरूर उनके लिए चिंता का विषय बन सकता है।

आरसीबी बनाम एसआरएच : सर्वाधिक रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, टॉप पर विराट कोहली

IANS | March 26, 2026 10:30 AM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच 28 मार्च को एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आरसीबी ने पिछले साल 18 साल का सूखा खत्म करते हुए पहली बार खिताब को अपने नाम किया था। आइए आपको उन तीन बल्लेबाजों के नाम बताते हैं जिन्होंने आरसीबी-हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाए हैं।

आईपीएल 2026: हर्षित राणा के स्थान पर केकेआर में शामिल हुए नवदीप सैनी

IANS | March 25, 2026 9:11 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने हर्षित राणा की जगह तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया है। सैनी 75 लाख रुपये में टीम में शामिल होंगे।

'आरसीबी डील का छोटा हिस्सा मिल जाए तो', नीदरलैंड के तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकेरेन ने दिया अहम सुझाव

IANS | March 25, 2026 1:00 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। आरसीबी को आईपीएल की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी माना जाता है। मंगलवार को आरसीबी का स्वामित्व आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम के पास करीब 16,660 करोड़ रुपये में चला गया। इस डील ने खेल जगत में आरसीबी को फिर से चर्चा में ला दिया है। नीदरलैंड के तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकेरेन ने इस बड़ी रकम के छोटे से हिस्से को एसोसिएट क्रिकेट के विकास में लगाने की वकालत की है।

पंत को बदलना होगा खेल का तरीका, युवराज के पास जाना अच्छा संकेत: आकाश चोपड़ा

IANS | March 25, 2026 12:36 PM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। चोपड़ा ने कहा है कि पंत अपनी प्रतिष्ठा के कैदी हो गए हैं और बेहतर परिणाम के लिए उन्हें अपने खेल पर फिर से सोचने की जरुरत है।

आंद्रे रसेल की कमी कैमरून ग्रीन पूरी नहीं कर सकते: मोहम्मद कैफ

IANS | March 25, 2026 10:09 AM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी मोहम्मद कैफ का मानना ​​है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में आंद्रे रसेल की कमी कैमरून ग्रीन पूरी नहीं कर पाएंगे। कैफ ने कहा कि ग्रीन का प्रदर्शन एशेज और टी20 विश्व कप में अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन पर नजर रहेगी।

आईपीएल 2026: आरसीबी के 'नए मालिक' कप्तान रजत पाटीदार के साथ खेल चुके हैं

IANS | March 25, 2026 8:50 AM

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। आईपीएल 2025 का खिताब जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का स्वामित्व बदल गया है। यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड (यूएसएल) की जगह आरसीबी का स्वामित्व अब आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम, जिसमें द टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन की परपेचुअल प्राइवेट इक्विटी स्ट्रैटेजी शामिल है, के हाथ आ गया है। आरसीबी के नए चेयरमैन के बारे में खबर है कि वह टीम के कप्तान रजत पाटीदार के साथ खेल चुके हैं।

आदित्य बिड़ला ग्रुप के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ने आरसीबी को 1.78 अरब डॉलर में खरीदा: रिपोर्ट

IANS | March 24, 2026 11:59 PM

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। आदित्य बिड़ला ग्रुप और टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 1.78 अरब डॉलर (लगभग 16,725 करोड़ रुपए) में खरीद लिया है।

आईपीएल 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के उप-कप्तान बने रिंकू सिंह

IANS | March 24, 2026 9:04 PM

कोलकाता, 24 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सीजन के लिए तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने रिंकू सिंह को अपना उप-कप्तान नियुक्त किया है। 28 वर्षीय रिंकू के पास घरेलू क्रिकेट और पिछले आईपीएल सीजन की कप्तानी का अनुभव है।

आईपीएल 2026: चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ेंगे स्पेंसर जॉनसन, चोटिल एलिस की जगह लेंगे

IANS | March 24, 2026 8:26 PM

चेन्नई, 24 मार्च (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को नाथन एलिस की जगह टीम में शामिल किया है। एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।