मध्यक्रम हमारे लिए चिंता का विषय नहीं, पिछले साल मौके कम मिले: आशीष नेहरा

IANS | March 26, 2026 11:25 PM

अहमदाबाद, 26 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात टाइटंस (जीटी) के मुख्य कोच आशीष नेहरा ने कहा है कि टीम के लिए उसका मध्यक्रम चिंता का विषय नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले सीजन भी टीम का मीडिल ऑर्डर खराब प्रदर्शन नहीं कर रहा था।

आईपीएल 2026: कर्नाटक विधायकों को मनमुताबिक टिकट नहीं मिल रहा, विधानसभा में उठा मुद्दा

IANS | March 26, 2026 9:55 PM

बेंगलुरु, 26 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक विधानसभा में गुरुवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2026 के मैचों के लिए राज्य के विधायकों को टिकट दिए जाने का मुद्दा उठाया गया। अध्यक्ष यू.टी. खादर ने सरकार से अपील की कि वह संबंधित अधिकारियों के साथ इस मामले को उठाए।

आखिर क्यों लीग मुकाबलों में 2 बार भिड़ेंगी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें?

IANS | March 26, 2026 9:36 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लीग स्टेज मुकाबलों के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन लीग मुकाबलों में पांच-पांच बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें 2 बार आमने-सामने होंगी, जबकि कई टीमों से उनका सामना सिर्फ एक ही बार होगा।

युवराज सिंह ने ऋषभ पंत की तकनीकी नहीं बल्कि मानसिक पहलू पर काम किया: इरफान पठान

IANS | March 26, 2026 8:56 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रहे युवराज सिंह के साथ कुछ समय बिताया था। अपने खेल की खामियों को दूर करने पर काम किया था। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि पंत के साथ काम करते समय युवराज का मुख्य जोर उनकी मानसिक मजबूती बढ़ाने पर था।

यहां देखें आईपीएल 2026 के लीग चरण का पूरा शेड्यूल

IANS | March 26, 2026 8:22 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच से 2026 सीजन का दूसरा चरण शुरू होगा। प्लेऑफ के लिए वेन्यू की घोषणा बाद में की जाएगी।

आईपीएल 2026: 'डैड आर्मी' का टैग पुराना हो गया, युवाओं के भरोसे छठी बार चैंपियन बनने उतरेगी सीएसके

IANS | March 26, 2026 6:00 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) बड़े बदलाव के साथ इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (आईपीएल 2026) में उतर रही है। कभी 'डैड आर्मी' के नाम से मशहूर रही सीएसके इस बार युवा खिलाड़ियों के साथ छठी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।

नुवान तुषारा का आईपीएल 2026 में खेलना मुश्किल, श्रीलंका क्रिकेट का 'एनओसी' देने से इनकार: रिपोर्ट

IANS | March 26, 2026 5:57 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी, जिससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज नुवान तुषारा आगामी सीजन में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने सख्त फिटनेस पॉलिसी लागू होने के बाद उन्हें 'नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट' (एनओसी) देने से इनकार कर दिया है।

आरसीबी बनाम एसआरएच: 38 छक्के और 43 चौके, जब एक ही आईपीएल मैच में बने 549 रन

IANS | March 26, 2026 5:38 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के मुकाबले के साथ होगी। इन दोनों टीमों ने 15 अप्रैल 2024 को इतिहास रचा था। उस मैच में दोनों टीमों ने कुल मिलाकर 549 रन बनाए थे, जिसमें 38 छक्के और 43 चौके शामिल थे।

फैंस जोशीले, सेमीफाइनल में भी गूंज रहा था आरसीबी का नारा: जैकब बेथेल

IANS | March 26, 2026 5:05 PM

बेंगलुरु, 26 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का हिस्सा इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी जैकब बेथेल ने टीम के जोशीले फैन बेस की तारीफ की है। बेथेल ने कहा कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में तनावपूर्ण पल के दौरान भी आरसीबी के फैंस टीम का नारा लगा रहे थे।

आईपीएल 2026: 'मार्करम और मार्श की जोड़ी न छेड़ें, ऋषभ पंत 3 नंबर पर आएं', इरफान पठान ने चुनी एलएसजी की प्लेइंग इलेवन

IANS | March 26, 2026 4:42 PM

नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के प्रदर्शन पर फैंस की नजरें रहेंगी। एलएसजी अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ करेगी। पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने एलएसजी की प्लेइंग इलेवन चुनी है।