विरोध प्रदर्शन: क्या ईरान 2009 से पहले के समय में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा, नेदा की आ रही याद!
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। किसी भी आंदोलन की कोई एक तस्वीर उसकी पहचान बन जाती है। तस्वीर वो सब कहती है जो लंबे समय तक याद रखे जाने लायक होता है। ऐसी ही तस्वीर ईरान की उस महिला की भी है जो होठों से सिगरेट दबाए देश के सर्वोच्च नेता की तस्वीर जला रही है। ये प्रतीक है उस विरोध का जो सियासत से नाराजगी का सबब है। विरोध की आग जो दिलों में जलती बुझती आई है। जब आज के विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें सामने आती हैं, तो अनायास ही वर्षों पहले मारी गई एक युवती की याद ताजा हो जाती है—नेदा आगा-सोल्तान। उसका नाम आज भी ईरान में सत्ता के खिलाफ उठने वाली हर आवाज के साथ जुड़ा हुआ महसूस होता है।