एफसीआरए हमारा आंतरिक मामला, बाहरी टिप्पणी स्वीकार नहीं : विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। भारत ने 'फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट अमेंडमेंट बिल (एफसीआरए)' पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के कुछ वर्गों की टिप्पणियों को खारिज कर दिया, जिनमें एक अमेरिकी सांसद भी शामिल हैं। भारत ने कहा कि देश से जुड़े विधायी मामले हमारे आंतरिक विषय हैं और इन पर निर्णय भारत की संसद की ओर से लिए जाते हैं।