जरूरत पड़ी तो ईयू में शामिल होने की कोशिश को समाप्त कर सकता है तुर्की : एर्दोगन
इस्तांबुल, 17 सितंबर (आईएएनएस)। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा है कि देश यूरोपीय संघ से अलग हो सकता है। उन्होंने कहा कि उनका देश यूरोपीय ब्लॉक में शामिल होने की कोशिश को समाप्त कर सकता है।