ईरान के फुजैराह हमले में 3 भारतीय घायल, विदेश मंत्रालय ने की तुरंत हमले रोकने की मांग

IANS | May 5, 2026 12:08 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारत ने मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर हुए हमलों की निंदा की, जिनमें तीन भारतीय नागरिक घायल हुए। साथ ही तुरंत नागरिकों और नागरिक ढांचों को निशाना बनाने पर रोक लगाने की अपील की। यूएई ने इन हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया है।

सैन्य कार्रवाई राजनीतिक संकट का समाधान नहीं है: अराघची ने अमेरिका और यूएई को दी चेतावनी

IANS | May 5, 2026 10:50 AM

तेहरान, 5 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते दिन होर्मुज स्ट्रेट में फंसे जहाजों के ट्रांजिट के लिए प्रोजेक्ट फ्रीडम की शुरुआत की। अमेरिका के इस मिशन को लेकर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट फ्रीडम ही प्रोजेक्ट डेडलॉक है। इसके अलावा ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात को चेतावनी देते हुए कहा कि सैन्य कार्रवाई किसी भी राजनीतिक संकट का हल नहीं है।

चीन के बड़े पटाखा प्लांट में भीषण धमाका, 21 लोगों की मौत और 61 घायल

IANS | May 5, 2026 9:33 AM

चांग्शा, 5 मई (आईएएनएस)। सेंट्रल चीन के हुनान प्रांत में एक पटाखा प्लांट में बड़े धमाके की जानकारी सामने आई है। चीनी अधिकारियों की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, इस धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई और 61 अन्य घायल हो गए। धमाके के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से शुरू कर दिया गया है।

जमैका की विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेती समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

IANS | May 5, 2026 8:50 AM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने जमैका के दौरे पर अपने समकक्ष कामिना जे स्मिथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य और खेती समेत अन्य कई मुद्दों पर बातचीत हुई।

ट्रंप ने टैरिफ को अमेरिकी व्यापार नीति का मुख्य टूल बताया, चीन पर साधा निशाना

IANS | May 5, 2026 8:36 AM

वाशिंगटन, 5 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टैरिफ अमेरिकी व्यापार नीति का एक मुख्य टूल बना रहेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि टैरिफ से चीन और दूसरे देशों के खिलाफ कड़े कदम उठाने का संकेत मिला, जिन्होंने यूएस के बिजनेस को नुकसान पहुंचाया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने छोटे व्यवसायों को अमेरिका की रीढ़ बताया

IANS | May 5, 2026 8:23 AM

वाशिंगटन, 5 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि छोटे व्यवसाय अमेरिकी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उन्होंने टैक्स में कटौती और नियमों में ढील के साथ टैरिफ को विकास के प्रमुख कारक बताया।

भारतीय अमेरिकियों ने बंगाल में भाजपा की जीत का किया स्वागत

IANS | May 5, 2026 7:51 AM

वाशिंगटन, 5 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में भारतीय अमेरिकी नेताओं ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत का स्वागत किया है। उन्होंने इसे "ऐतिहासिक जनादेश" और राज्य में शासन, सुरक्षा और विकास के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया है।

ईरान का दावा 'हमने किया अमेरिकी युद्धपोत पर मिसाइल हमला', सेंटकॉम ने कहा- ये सच नहीं

IANS | May 4, 2026 5:14 PM

नई दिल्ली, 4 मई (आईएएनएस)। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी फार्स न्यूज एजेंसी ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से दावा किया कि जास्क आइलैंड के पास एक अमेरिकी नौसैनिक पोत पर दो मिसाइलें दागी गईं। हालांकि इसी दावे को अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सिरे से खारिज कर दिया है।

आईआरजीसी ने जारी किया नया नक्शा, होर्मुज स्ट्रेट की सीमाओं को अपने नियंत्रण में बताया

IANS | May 4, 2026 3:58 PM

तेहरान, 4 मई (आईएएनएस)। ईरान में इस्लामिक क्रांतिकारी गार्ड कोर नेवी (आईआरजीसीएन ) ने सोमवार को एक नया मानचित्र जारी किया है, जिसमें उसने होर्मुज स्ट्रेट क्षेत्र को ईरान की सेना के कंट्रोल में दिखाया।

फ्रांस ने अमेरिका के प्रोजेक्ट फ्रीडम में भागीदारी से किया इनकार, होर्मुज खोलने की अपील

IANS | May 4, 2026 3:26 PM

पेरिस, 4 मई (आईएएनएस)। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोमवार को कहा कि यूरोप अपना सिक्योरिटी सॉल्यूशन बना रहा है और होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के ऑपरेशन में हिस्सा नहीं लेगा। फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने इसे अस्पष्ट फ्रेमवर्क बताया और बातचीत के जरिए स्ट्रेट को फिर से खोलने की मांग दोहराई।