द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने स्पेन में प्रमुख नेताओं से की मुलाकात

IANS | July 1, 2025 12:19 PM

सेविले (स्पेन), 1 जुलाई (आईएएनएस) । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इंटरनेशनल बिजनेस फोरम लीडरशिप समिट के दौरान कई द्विपक्षीय बैठकें कीं, जहां उन्होंने रक्षा, शिक्षा, टेक्नोलॉजी और कृषि सहित अन्य क्षेत्रों में आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।

पाक की परमाणु धमकी से हम डरने वाले नहीं, इजरायल-ईरान की मदद के लिए भारत तैयार : जयशंकर

IANS | July 1, 2025 9:38 AM

नई दिल्ली, 1 जुलाई (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत को एक सभ्यतागत राष्ट्र, बहुलतावादी लोकतंत्र, प्रतिभा का स्रोत, कूटनीतिक सेतु और वैश्विक दक्षिण की आवाज बताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत जल्द ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के साथ व्यापार समझौता करने में सफल होगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण स्पेन, पुर्तगाल और ब्राजील की आधिकारिक यात्रा पर

IANS | June 30, 2025 2:22 PM

नई दिल्ली, 30 जून (आईएएनएस) । वित्त मंत्रालय की ओर से सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 30 जून से 5 जुलाई (शनिवार) तक स्पेन, पुर्तगाल और ब्राजील की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगी।

ईरान के शीर्ष शिया धर्मगुरु ने ट्रंप-नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया 'फतवा'

IANS | June 30, 2025 12:04 PM

तेहरान, 30 जून (आईएएनएस)। अयातुल्ला मकारिम शिराजी ने एक 'फतवा' जारी करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को 'ऊपर वाले का दुश्मन' बताया है। अयातुल्ला मकारिम शिराजी ईरान के शीर्ष शिया धर्मगुरुओं में से एक हैं।

कनाडा ने अमेरिकी टेक कंपनियों पर लगने वाला टैक्स हटाया

IANS | June 30, 2025 9:50 AM

ओटावा, 30 जून (आईएएनएस)। कनाडा ने अमेरिकी टेक कंपनियों पर लगने वाले टैक्स को वापस लेने का ऐलान किया है। कनाडाई सरकार ने संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ व्यापक व्यापार वार्ता को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। यह ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस एक्शन के बाद आया है जिसमें उन्होंने टैक्स टैरिफ को लेकर ओटावा के साथ बातचीत रोक दी थी।

इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने डिफेंस अताशे के बयान पर दी सफाई, मीडिया रिपोर्ट्स को बताया 'भ्रामक'

IANS | June 29, 2025 10:00 PM

जकार्ता, 29 जून (आईएएनएस)। इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज किया है, जिनमें भारत के रक्षा सलाहकार (डिफेंस अताशे) कैप्टन शिव कुमार के हालिया सेमिनार में दिए गए बयान को "गलत संदर्भ में" पेश किया गया था।

भारत ने बांग्लादेश से जूट आयात पर रोक लगाई, डंपिंग से स्थानीय किसानों और मिलों को हो रहा था नुकसान

IANS | June 28, 2025 4:29 PM

नई दिल्ली, 28 जून (आईएएनएस) भारत ने शनिवार को बांग्लादेश से जूट और उससे जुड़े फाइबर उत्पादों के आयात पर तत्काल प्रभाव से बंदरगाह प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जिससे पड़ोसी देश से सस्ते और सब्सिडी वाले आयातों को रोका जा सके।

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, ' गाजा में अगले हफ्ते तक हो सकता है सीजफायर'

IANS | June 28, 2025 12:08 PM

वाशिंगटन, 28 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल-ईरान युद्ध विराम के बाद बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि एक हफ्ते के अंदर अब गाजा पट्टी में भी युद्ध विराम हो जाएगा।

'गरीबों के बैंक' से नोबेल पुरस्कार तक : गरीबों के मसीहा मोहम्मद यूनुस की कहानी

IANS | June 27, 2025 8:41 PM

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। जब इतिहास लिखा जाता है, तो उसमें सिर्फ उपलब्धियां नहीं, बल्कि विवाद भी दर्ज होते हैं। जब किसी शख्सियत ने गरीबी मिटाने की वैश्विक मुहिम से लेकर राजनीतिक सत्ता के शीर्ष तक का सफर तय किया हो, तो उसकी कहानी और भी रोचक, जटिल और विचारोत्तेजक हो जाती है। यह कहानी है मोहम्मद यूनुस की- गरीबों का बैंकर, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और अब बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख।

इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज बोले, 'हमें नहीं पता एनरिच यूरेनियम कहां, जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे वार'

IANS | June 27, 2025 1:45 PM

तेल अवीव, 27 जून (आईएएनएस)। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने माना है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का खात्मा इजरायल चाहता था, लेकिन कई कोशिशों के बाद भी मौका नहीं मिला। काट्ज ने इजरायली टेलीविजन चैनल 13 समेत विभिन्न मीडिया चैनलों को दिए साक्षात्कार में ये बातें कहीं। काट्ज ने कहा कि सरकार ने बिना यह जाने कि अमेरिका इसमें शामिल होगा या नहीं, युद्ध शुरू कर दिया। माना कि इजरायल को नहीं पता कि यूरेनियम का भंडार कहां है, लेकिन जरूरत पड़ने पर वह ईरान पर फिर हमला करेगा।