अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच गोलीबारी पर मुस्लिम देशों ने दी नसीहत, दोनों देश आत्मसंयम बरतें
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी हिंसक झड़प को लेकर ईरान, कतर और सऊदी अरब समेत मुस्लिम देशों ने चिंता जाहिर की है। काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान ने पलटवार किया, जिसके बाद सीमा पर दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।