भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता मजबूत आर्थिक संबंध बनाने की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है : पीयूष गोयल

IANS | June 12, 2025 3:57 PM

स्टॉकहोम, 12 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि प्रस्तावित व्यापक और सार्थक भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मजबूत आर्थिक संबंध बनाने और समावेशी विकास के भविष्य के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अबू धाबी में विक्रम मिस्री हुए बीएपीएस हिंदू मंदिर की भव्यता और संदेश से भावविभोर

IANS | June 11, 2025 8:22 PM

अबू धाबी, 11 जून (आईएएनएस)। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपने आधिकारिक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) दौरे के क्रम में अबू धाबी स्थित भव्य बीएपीएस हिंदू मंदिर का दौरा किया। इस अवसर पर मंदिर प्रशासन ने उनका पारंपरिक रूप से गर्मजोशी भरा स्वागत किया। यह यात्रा भारत-यूएई के बीच बढ़ते सांस्कृतिक और कूटनीतिक संबंधों का प्रतीक मानी जा रही है।

सीईसी ने स्टॉकहोम में भारत की चुनावी अखंडता, पैमाने और विविधता पर डाला प्रकाश

IANS | June 11, 2025 5:22 PM

स्टॉकहोम, 11 जून (आईएएनएस)। भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने देश की चुनावी अखंडता, पैमाने और विविधता पर जोर डालते हुए स्वीडन में स्टॉकहोम अंतर्राष्ट्रीय चुनावी अखंडता सम्मेलन में अपना मुख्य भाषण देते हुए दुनिया भर के देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) के क्षमता निर्माण कार्यक्रमों में भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) की भूमिका की पुष्टि की।

पीएम मोदी के 11 साल : दक्षिण कोरिया में रह रहे प्रवासी बोले- पूरी दुनिया में गूंज रहा भारत का नाम

IANS | June 11, 2025 2:47 PM

सोल, 11 जून (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में रह रहे प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी को बतौर प्रधानमंत्री 11 साल पूरे होने पर बधाई दी। भारतीय प्रवासियों ने भारत की बढ़ती व्यावसायिक क्षमता और दुनियाभर के देशों के साथ मजबूत होते संबंधों की भी प्रशंसा की।

पीएम मोदी के 11 साल के शासन काल में विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा: यूएई के प्रवासी भारतीय

IANS | June 10, 2025 11:24 PM

दुबई, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के 11 साल पूरे होने पर दुबई के प्रवासी भारतीयों ने मंगलवार को अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के 11 साल के शासन की जमकर तारीफ की और इस बात पर खासा जोर दिया कि विदेशों में भारत को देखने के नजरिए में सम्मान बढ़ा है।

ब्रिटेन : प्रवासी भारतीयों ने केंद्र सरकार के 11 साल को बताया ऐतिहासिक, कहा- अब भारत की ओर देख रही दुनिया

IANS | June 10, 2025 7:15 PM

लंदन, 10 जून (आईएएनएस)। ब्रिटेन में रह रहे प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में हुए काम के लिए केंद्र सरकार की प्रशंसा की और इसे भारतीयों के लिए ऐतिहासिक बताया।

मोदी सरकार के 11 साल : जापान में रह रहे प्रवासी भारतीयों ने कहा- हम संदेह की कहानी से वैश्विक मान्यता की कहानी तक पहुंच गए हैं

IANS | June 10, 2025 7:09 PM

टोक्यो, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए-भाजपा सरकार के 11 साल पूरे होने पर जापान में रहने वाले भारतीय समुदायों ने खुशी जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार के कामों की प्रशंसा की और सरकार के 11 साल पूरे होने को गौरवशाली क्षण बताया।

स्विट्जरलैंड में पीयूष गोयल की शीर्ष बिजनेस लीडर्स से मुलाकात

IANS | June 10, 2025 11:13 AM

नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने स्विट्जरलैंड के प्रमुख बिजनेस लीडर्स के साथ दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के रोमांचक अवसरों, साझेदारियों और नए रास्तों पर चर्चा की।

पीएम मोदी की जी7 में भागीदारी भारत-कनाडा संबंधों को फिर से मजबूत करने का मौका : पूर्व राजनयिक डीपी श्रीवास्तव

IANS | June 8, 2025 6:59 PM

नई दिल्ली, 8 जून (आईएएनएस)। पूर्व भारतीय राजनयिक डी.पी. श्रीवास्तव ने रविवार को कहा कि जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी कनाडा यात्रा भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को बहाल करने का एक सही अवसर प्रस्तुत करती है, जो 2023 से तनावपूर्ण बने हुए हैं।

भविष्य के लिए मजबूत और आपदा-रोधी बुनियादी ढांचा बनाएं : पीएम मोदी

IANS | June 7, 2025 6:12 PM

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आपदा-रोधी बुनियादी ढांचे के निर्माण पर जोर देते हुए वैश्विक स्तर पर इस दिशा में प्राथमिकताओं को रेखांकित किया। वह यूरोप में पहली बार आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन "डिजास्टर रेजिलिएंट इन्फ्रास्ट्रक्चर" को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।