अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अगले सप्ताह से स्टील टैरिफ को दोगुना कर 50 प्रतिशत करेंगे
वाशिंगटन, 31 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अगले सप्ताह से स्टील के विदेशी आयात पर टैरिफ को दोगुना कर 50 प्रतिशत करने की योजना बना रहे हैं। ट्रंप के इस फैसले से दुनिया भर के स्टील निर्माताओं के लिए परेशानी खड़ी हो गई है।