अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरते ही कार्गो प्लेन हुआ क्रैश; 4 की मौत और 11 घायल

IANS | November 5, 2025 8:52 AM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के केंटकी में लुईविल मुम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश का खौफनाक मंजर सामने आया है। मंगलवार शाम को लुईविल मुम्मद अली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यूपीएस कार्गो प्लेन टेकऑफ करने के कुछ ही सेकेंड बाद क्रैश हो गया और इस दुर्घटना में तीन क्रू मेंबर्स की जान चली गई।

गनपाउडर प्लॉट: जब तहखाने से बरामद हुआ 'बारूद' और हुआ एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश

IANS | November 4, 2025 2:38 PM

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। 'गनपाउडर प्लॉट' ब्रिटेन के इतिहास का ऐसा अध्याय है जो अगर सफल होता तो संसद धूल में मिल गई होती। ये घटना 1605 की है। 5 नवंबर की सुबह लंदन की सर्द हवा में एक साजिश की बू थी। ब्रिटिश संसद के तहखाने से अचानक 36 बैरल बारूद बरामद हुए और उसी के साथ ब्रिटेन के इतिहास की दिशा बदल गई। यह था गनपाउडर प्लॉट, यानी “बारूद की साजिश”-एक ऐसा प्रयास जिसने इंग्लैंड के राजा, सरकार और कैथोलिक धर्म के संबंधों को हमेशा के लिए बदल दिया।

ऑस्ट्रेलिया : पुलिस ने जब्त किए 270 किलो ड्रग्स, 18 गिरफ्तार

IANS | November 4, 2025 1:21 PM

सिडनी, 4 नवंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने देश भर में सक्रिय एक संगठित अपराध गिरोह की जांच के दौरान लगभग 270 किलोग्राम अवैध ड्रग्स जब्त करने के बाद 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बांग्लादेश में डेंगू का प्रकोप जारी, 24 घंटों में 1 हजार से ज्यादा मामले दर्ज

IANS | November 4, 2025 1:08 PM

ढाका, 4 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में डेंगू का कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में डेंगू के 1,147 नए मामले और पांच नई मौतें दर्ज की गईं।

सूडान के एल फशर में लोगों की हत्या और यौन हिंसा की घटनाएं जारी : संयुक्त राष्ट्र

IANS | November 4, 2025 9:19 AM

संयुक्त राष्ट्र, 4 नवंबर (आईएएनएस)। सूडान के अल-फशर शहर पर रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के कब्जे को एक सप्ताह से ज़्यादा समय हो चुका है। इस दौरान वहां आम लोगों को पकड़कर मार देने और महिलाओं के साथ अत्याचार किए जाने की घटनाएं अब भी जारी हैं। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यकर्ताओं ने यह जानकारी दी।

होलोकॉस्ट में मारे गए 60 लाख यहूदियों में से 50 लाख की पहचान हुई

IANS | November 3, 2025 9:01 PM

यरूशलम, 3 नवंबर (आईएएएनएस)। इजरायली शोधकर्ताओं ने सोमवार को कहा कि होलोकॉस्ट में मारे गए 60 लाख ज्यादा यहूदियों में से 50 लाख की पहचान अब कर ली गई है। साथ ही उम्मीद जताई कि बाकी की पहचान संभव है कि भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से हो जाए।

4 नवंबर 1995: वह रात जब सरफिरे ने 'शांति दूत' पर गोलियां दाग दीं और तेल अवीव में उम्मीद का गीत अधूरा रह गया

IANS | November 3, 2025 7:31 PM

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। तेल अवीव की उस रात हवा में उम्मीद की गूंज थी। 4 नवंबर 1995 को हजारों लोग 'शांति रैली' में शामिल थे, और मंच पर इजरायल के प्रधानमंत्री 'यित्जाक राबिन' मुस्कुराते हुए खड़े थे। वह युद्ध के अनुभवी सैनिक थे लेकिन उस दिन वे हथियार नहीं, शांति का गीत गा रहे थे। भीड़ “शीर लाशलोम” यानी “शांति का गीत” गा रही थी, और राबिन भी उसका हिस्सा थे। उनके हाथों में एक कागज था जिस पर गीत के बोल लिखे थे।

जब चिंपांजी ने 'टूल' बनाया और जेन गुडॉल ने उस अनोखे संसार से हमें रूबरू कराया

IANS | November 3, 2025 7:08 PM

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। घने जंगलों में रहने वाला चिंपांजी केवल औजार बनाना ही नहीं जानता बल्कि उसके बखूबी इस्तेमाल में भी माहिर है और दुनिया इस सच से 4 नवंबर 1960 को रूबरू हुई।

वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति युद्ध छेड़ने को 'तैयार', ट्रंप ने दिया जवाब

IANS | November 3, 2025 4:32 PM

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ युद्ध की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने इस बात का संकेत दिया है कि देश के राष्ट्रपति के रूप में निकोलस मादुरो के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं।

'हमारे पास दुनिया को 150 बार उड़ाने के लिए परमाणु हथियार,' ट्रंप का दावा-पाकिस्तान कर रहा न्यूक्लियर टेस्ट

IANS | November 3, 2025 1:54 PM

नई दिल्ली, 3 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और चीन के परमाणु हथियारों के परीक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग में किसके साथ डील करना ज्यादा मुश्किल है। सीबीएस न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि पाकिस्तान न्यूक्लियर टेस्टिंग कर रहा है।