क्या अफगानिस्तान के खिलाफ जंग छेड़ेगा पाकिस्तान? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने फिर दी युद्ध की चेतावनी

IANS | November 6, 2025 4:46 PM

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव जारी है। दोनों देशों के बीच दो राउंड की बैठकें बेनतीजा रही हैं। गुरुवार को इस्तांबुल में दोनों देशों के प्रतिनिधियों की मुलाकात से पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा ने एक बार फिर अफगानिस्तान को चेतावनी दी।

रूसी कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध बेअसर, राजदूत अलीपोव बोले, 'भारत का भारी मात्रा में फीडस्टॉक खरीदना जारी'

IANS | November 6, 2025 4:37 PM

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस के बीच तेल व्यापार रोकने की भरपूर कोशिश की है, फिर चाहे वह रूसी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाना हो या फिर भारत के ऊपर टैरिफ के जरिए दबाव बनाना। इस बीच भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा है कि मॉस्को की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद भारत 'भारी मात्रा में' फीडस्टॉक खरीद रहा है।

ट्रंप के टैरिफ वॉर से दुनिया को राहत? अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में आज हो सकता है आखिरी फैसला!

IANS | November 6, 2025 4:18 PM

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ के ऐलान के साथ वैश्विक व्यापार जगत में उथल-पुथल मच गई। ट्रंप के टैरिफ को लेकर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी रही, जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि इसपर आखिरी फैसला भी आज आ जाए। वहीं, दूसरी ओर पूरी दुनिया की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं।

चीन के झिंजियांग में भूकंप के झटके, 4.7 की तीव्रता से हिली धरती

IANS | November 6, 2025 10:20 AM

झिंजियांग, 6 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के झिंजियांग में गुरुवार को भूकंप के झटकों से धरती डोल गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.7 आंकी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी है।

कौन हैं भारत की मशहूर फिल्म निर्माता मीरा नायर? उनके बेटे ने अमेरिका में रचा इतिहास

IANS | November 5, 2025 8:34 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मेयर पद के चुनाव में भारतीय मूल के जोहरान ममदानी को भारी मतों से जीत मिली है। इसके साथ ही न्यूयॉर्क को उसका पहला मुस्लिम मेयर मिला है। न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव में जीत का झंडा लहराने वाले ममदानी उस भारतीय फिल्म निर्माता के बेटे हैं, जिन्होंने फिल्म जगत में अपनी छाप छोड़ी।

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए पर चल रही बातचीत से व्यापार, निवेश और इनोवेशन के संबंधों को बढ़ाने का रास्ता खुलेगा : पीयूष गोयल

IANS | November 5, 2025 5:33 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस) । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन से अपनी मुलाकात को बेहतरीन बताते हुए कहा कि न्यूजीलैंड के साथ अपनी बढ़ती पार्टनरशिप को भारत बहुत अधिक महत्व देता है।

कैसे शुरू हुआ था अमेरिका में इतिहास दर्ज करने वाले जोहरान ममदानी का राजनीतिक सफर?

IANS | November 5, 2025 5:30 PM

वाशिंगटन, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर को जोहरान ममदानी के रूप में उनका पहला मुस्लिम मेयर मिल गया है। भारतीय मूल के जोहरान ममदानी चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एंड्र्यू कोओमो और रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लीवा को पछाड़कर शहर के इतिहास में तीसरे गैर-श्वेत मेयर बने हैं।

मेयर बनने के बाद जोहरान ममदानी ने दे डाली ट्रंप को चुनौती, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिया चार शब्दों में जवाब

IANS | November 5, 2025 4:57 PM

न्यूयॉर्क, 5 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद का चुनाव जीतते ही डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने आव्रजन को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दे दी। उन्होंने कहा कि उनके प्रवर्तन अभियान के लिए आपको हम सभी से होकर गुजरना होगा।

जापान का एक प्रांत ऐसा जहां भालुओं को काबू में करने के लिए सेना तैनात

IANS | November 5, 2025 2:12 PM

टोक्यो, 5 नवंबर (आईएएनएस)। जापान के पहाड़ी प्रांत अकिता में भालुओं के आतंक से लोग खौफजदा हैं। हालात बेकाबू हो चले हैं और यही वजह है कि इनसे निपटने के लिए सरकार को सेना भेजनी पड़ी है। स्थानीय अधिकारियों के अनुरोध पर ये कदम उठाया गया है।

8वें भारत-जापान हिंद-प्रशांत फोरम 2025 में शामिल हुए जयशंकर, कहा- 10 सालों में 10 ट्रिलियन येन के निवेश का है लक्ष्य

IANS | November 5, 2025 12:41 PM

नई दिल्ली, 5 नवंबर (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर 8वें भारत-जापान हिंद-प्रशांत फोरम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान विदेश मंत्री ने भारत और जापान के संबंधों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले दशकों में भारत और जापान के बीच के संबंध और भी गहरे हुए हैं।