क्या फिर से लौट आएगा ईरान में क्रांति से पहले का झंडा? इजरायल के एक्स पोस्ट ने मचाई खलबली
नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच देश का झंडा बदलने की चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में इससे संबंधित एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक प्रदर्शनकारी लंदन में ईरानी दूतावास से ईरान का झंडा फाड़ते और क्रांति से पहले का झंडा पकड़े हुए देखा गया। वहीं इजरायल के वॉर रूम ने भी ईरान का पुराना शेर और सूरज वाले झंडे की तस्वीर के साथ एक पोस्ट शेयर किया है।