वेनेजुएला पर कार्रवाई के बाद क्या रूस-यूक्रेन में सुलह का रास्ता ट्रंप के लिए होगा मुश्किल?
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई देशों में युद्ध रुकवाने और नोबेल शांति पुरस्कार पर दावेदारी कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर 2026 में साल की शुरुआत के साथ ही वेनेजुएला पर हमला कर उसके राष्ट्रपति को उनकी पत्नी सहित अपहरण कर अमेरिका ले आते हैं। इन सब के बीच बड़ा सवाल ये है कि रूस और यूक्रेन के बीच एक दिन में युद्ध रुकवाने का दावा करने वाले ट्रंप के लिए अब कितनी परेशानी आने वाली है।