ईरान की सियासत का अहम चेहरा बन कर उभर रहे गालिबाफ! ट्रंप के प्रस्ताव को बताया फेक

IANS | March 24, 2026 4:08 PM

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। ईरान की राजनीति में इन दिनों एक नाम काफी चर्चा में है, और ये मोहम्मद बागर गालिबाफ का है। मौजूदा समय में वे इस्लामिक कंस्लटेटिव असेंबली, यानी ईरान की संसद के स्पीकर हैं, और रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के साथ संभावित बातचीत में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। इससे इतर जिस अंदाज में वो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सोशल पोस्ट में अपनी राय जाहिर करते हैं वो सुर्खियां बटोर ले जाती हैं।

ईरानी मीडिया का दावा 'एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ', खोर्रमशहर के गवर्नर बोले 'पाइपलाइन को बनाया निशाना'

IANS | March 24, 2026 2:34 PM

तेहरान, 24 मार्च (आईएएनएस)। ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि मंगलवार को दो गैस संयंत्रों और एक पाइपलाइन को निशाना बनाया गया। फार्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला न करने की टिप्पणी के बाद किया गया।

ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल

IANS | March 24, 2026 9:35 AM

वाशिंगटन, 24 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका में ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। शीर्ष डेमोक्रेट नेताओं ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दबाव बनाते हुए युद्ध की बढ़ती लागत, स्पष्ट रणनीति की कमी और संघर्ष के लंबे खिंचने के खतरे को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।

मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2,100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र

IANS | March 24, 2026 7:50 AM

संयुक्त राष्ट्र, 24 मार्च (आईएएनएस)। मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य संघर्ष के बाद से अब तक 2,100 से अधिक बच्चे या तो मारे जा चुके हैं या घायल हुए हैं। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के उप कार्यकारी निदेशक टेड चैबन ने दी।

ईरान और मध्य पूर्व पर अमेरिका की कूटनीति तेज, भारत, कनाडा और केन्या से बातचीत की

IANS | March 24, 2026 7:24 AM

वाशिंगटन, 24 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत, कनाडा और केन्या के अपने समकक्ष नेताओं से बातचीत की। इन बातचीतों में ईरान, मध्य पूर्व की स्थिति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। यह जानकारी उनके प्रवक्ता ने दी।

ट्रंप की बातचीत का दावा झूठा, जवाबी कार्रवाई के डर से पीछे हटा अमेर‍िका : ईरान

IANS | March 23, 2026 11:04 PM

नई द‍िल्‍ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान को झूठा करार देते हुए कहा है कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है। ईरान सैन्य मुख्यालय ने स्पष्ट किया कि होर्मुज स्ट्रेट पर उनका रुख यथावत है।

ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला टाला, ‘बहुत सकारात्मक’ बातचीत का दिया हवाला (लीड-1)

IANS | March 23, 2026 7:59 PM

न्यूयॉर्क, 23 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को 5 दिन के लिए टाल दिया है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद यह फैसला लिया गया है।

एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल : पेट्रोलियम मंत्रालय

IANS | March 23, 2026 7:21 PM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। पिछले तीन सप्ताह में तीन लाख पचास हजार पीएनजी कनेक्शन सक्रिय किए गए या फिर नए दिए गए हैं। सोमवार को पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने डेली मीडिया ब्रीफिंग में संतोष जताया कि एलपीजी की पैनिक बुकिंग कम हुई है और सरकार कालाबाजारी करने वालों की सख्त निगरानी कर रही है।

होर्मुज से गुजरने पर 2 मिलियन डॉलर लेने का दावा निराधार: ईरान

IANS | March 23, 2026 5:38 PM

नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर 2 मिलियन डॉलर वसूले जाने के दावे को लेकर फैल रही खबरों पर भारत स्थित ईरानी दूतावास ने स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाया है। दूतावास ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि इस तरह के सभी दावे पूरी तरह से झूठे, भ्रामक और निराधार हैं, और इनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।

भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर

IANS | March 23, 2026 5:23 PM

मॉस्को/नई दिल्ली, 23 मार्च (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कहा कि भारत अपनी ब्रिक्स अध्यक्षता के दौरान "मानवता-प्रथम" और "जन-केंद्रित" दृष्टिकोण के साथ रूस के साथ सहयोग को और गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि साझा चुनौतियों का संतुलित और समावेशी तरीके से समाधान किया जा सके।