भारत और माल्टा के बीच व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। भारत और माल्टा के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए दोनों देशों के बीच हाल ही में विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) का चौथा दौर माल्टा की राजधानी वैलेटा में आयोजित किया गया। इस दौरान भारत की ओर से सचिव (पश्चिम) राजदूत सिबी जॉर्ज और माल्टा की ओर से विदेश मंत्रालय के स्थायी सचिव क्रिस्टोफर कटजार ने सह अध्यक्षता की।