हिंद महासागर की ओर बढ़ा ईरान के हमलों का दायरा
वाशिंगटन, 27 मार्च (आईएएनएस)। हिंद महासागर में एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाने की ईरान की कथित कोशिश ने अमेरिका को चिंतित कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि ईरान का मिसाइल कार्यक्रम अब भारत के पास के समुद्री इलाकों तक अपनी पहुंच बढ़ा रहा है।