एक ही दिन में 6,000 से अधिक अफगान शरणार्थी पाकिस्तान से घर लौटे

IANS | November 12, 2023 4:56 PM

काबुल, 12 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में अवैध रूप से रहने वाले शरणार्थियों को निकाले जाने का अभियान जारी है। शरणार्थी और प्रत्यावर्तन मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद से एक ही दिन में 6,000 से अधिक अफगान शरणार्थी अपने वतन लौट आए हैं।

कोको की कीमतें 1978 के बाद उच्चतम स्तर पर पहुंची

IANS | November 11, 2023 7:10 PM

न्यूयॉर्क, 11 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूयॉर्क में शुक्रवार को कोको की कीमतें 4,000 डॉलर प्रति टन से ऊपर पहुंच गईं हैं, जो 1978 के बाद सबसे अधिक है। बताया जा रहा है कि पश्चिम अफ्रीका में खराब फसल की वजह से इस सप्ताह कीमतों में तेजी आई है।

पाक की सड़कों पर उबाल, अंतरिम प्रधानमंत्री ने अपनी घोषणाओं में लोकप्रिय मनोदशा व्यक्त की

IANS | November 11, 2023 6:50 PM

इस्लामाबाद, 11 नवंबर (आईएएनएस)। गाजा में चल रहे इजरायल-हमास युद्ध ने पश्चिम और पूर्व के बीच एक स्पष्ट सीमांकन और अलगाव पैदा कर दिया है क्योंकि देश उग्र संघर्ष पर अपनी स्थिति स्थापित कर रहे हैं और 7 अक्टूबर से हुए रक्तपात पर गंभीर चिंता व्यक्त कर रहे हैं, जिसमें दोनों ओर से अब तक हजारों लोग मारे गए हैं।

आईडीएफ ने 'एक हजार फिलिस्तीनियों को गाजा अस्पताल खाली करने से रोकने वाले' हमास कमांडर को मार गिराया (इज़राइल से आईएएनएस की रिपोर्ट)

IANS | November 11, 2023 6:41 PM

तेल अवीव, 11 नवंबर (आईएएनएस)। इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने शनिवार को दावा किया कि उसने उस हमास कमांडर को मार गिराया है जो "लगभग एक हजार फिलिस्तीनियों को उत्तरी गाजा में एक अस्पताल को खाली करने से रोकने" के लिए जिम्मेदार था।

महमूद अब्बास के लड़खड़ाने से फतह के 'दरकिनार' किए गए ताकतवर नेता फिर सुर्खियों में

IANS | November 11, 2023 6:09 PM

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। एक समय उन्हें अपनी सौम्य छवि, शक्ति और अमेरिकियों तथा इजरायलियों के साथ तालमेल बिठाने की क्षमता के लिए फिलिस्तीनी प्राधिकरण (पीए) के उभरते सितारे के रूप में देखा जाता था।

एक महाशक्ति के राष्‍ट्रपति होने के बावजूद नेतन्याहू को झुका नहीं सकते बाइडेन

IANS | November 11, 2023 6:05 PM

न्यूयॉर्क, 11 नवंबर (आईएएनएस)। गाजा पर हवाई बमबारी के जरिए इजरायल के गुस्से की दिल दहला देने वाली तस्वीरों ने दुनिया और यहां तक कि अमेरिका के एक भाग को भी हिलाकर रख दिया है। ऐसे में वाशिंगटन ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को रोजाना चार घंटे के "मानवीय" संघर्ष विराम पर सहमत होने के लिए प्रेरित किया।

गाजा के शासन को लेकर अमेरिका ने कई बातों को किया स्पष्ट

IANS | November 11, 2023 6:04 PM

वाशिंगटन, 11 नवंबर (आईएएनएस)। गाजा के शासन को लेकर अभी तक ये साफ नहीं है कि सत्ता पर कौन काबिज होगा। इजरायल के गाजा में कुछ समय तक रहने की संभावना है, लेकिन बहुत लंबे समय तक नहीं।

अरब में शासन और लोगों के बीच खाई को उजागर कर रहा व्यापक विरोध प्रदर्शन

IANS | November 11, 2023 6:00 PM

नई दिल्ली, 11 नवंबर आईएएनएस)। दोहा इंस्टीट्यूट फॉर ग्रेजुएट स्टडीज में संघर्ष और मानवतावादी अध्ययन के एसोसिएट प्रोफेसर तारिक दाना के अनुसार, ''अरब दुनिया भर में हो रहे व्यापक विरोध प्रदर्शन शासन की पसंद और उनकी आबादी की भावनाओं के बीच मौजूद खाई की एक ज्वलंत तस्वीर पेश करता है।''

दक्षिण अफ्रीका, इजरायल से संबंध तोड़कर, महाद्वीप में अल्पमत में क्यों है?

IANS | November 11, 2023 5:56 PM

नई दिल्ली, 11 नवंबर (आईएएनएस)। हमास-इजरायल युद्ध से पता चला है कि अफ्रीकी संघ (एयू) और उसके सदस्य देशों के रुख में कोई आम सहमति नहीं है। अधिकांश अफ्रीकी देशों ने फरवरी में "इजरायल राज्य के साथ सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष व्यापार, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान खत्म" के लिए ब्लॉक के आह्वान पर ध्यान नहीं दिया।

वीटो का इस्तेमाल करने वाले यूएनएससी अध्यक्ष चीन की राय में गाजा पर एकमत बनाना 'आसान नहीं'

IANS | November 11, 2023 5:24 PM

संयुक्त राष्ट्र, 12 नवंबर (आईएएनएस)। इस महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) अध्‍यक्ष की जिम्‍मेदारी संभाल रहे चीन के स्थायी प्रतिनिधि झांग जून ने इसके सदस्य देशों को सर्वसम्मति की आवश्यकता के प्रतीक के रूप में अपने देश का एक पुरातन खिलौना भेंट किया है।