एआई तय करेगा भविष्य में युद्ध की रूपरेखा, लेकिन नैतिक फैसले हमेशा इंसानों के पास रहने जरूरी : जेडी वेंस
वाशिंगटन, 29 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) भविष्य में युद्ध के तरीके को पूरी तरह बदल सकती है, लेकिन जीवन और मृत्यु से जुड़े फैसले हमेशा इंसानों के हाथ में ही रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका को कभी भी ऐसे नैतिक फैसले मशीनों के भरोसे नहीं छोड़ने चाहिए।