सिंहावलोकन 2025: जब हॉट माइक ऑन रह गया और दुनिया ने सच सुन लिया
नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 में कुछ ऐसे मौके भी आए जिन्होंने साबित कर दिया बड़े बड़ों की एक पल की असावधानी भी वैश्विक सुर्खियां बटोर सकती है। हॉट माइक के ये पल न केवल वायरल हुए, बल्कि कूटनीति, राजनीति और सत्ता के गलियारों में असहजता भी लेकर आए। कुछ बातें भी बनीं और विवादों ने भी जन्म लिया।