कॉमिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय: चार्ल्स एम. शुल्ज और ‘पीनट्स', जिन्होंने दशकों तक उम्मीदों को रखा बरकरार
नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। कॉमिक स्ट्रिप 'पीनट्स' के चार्ली ब्राउन, स्नूपी, लूसी सरीखे किरदारों ने एक दौर को बच्चा बनाए रखा तो अगले ही पल जिंदगी की छोटी-बड़ी समस्याओं को सुलझाने का मौका मुहैया करा दिया। लगभग 5 दशक तक इसने पीढ़ियों को अपने मोहपाश में बांधे रखा, लेकिन फिर आया वो दिन जब इसे भी अपने अंजाम तक पहुंचा दिया गया। इस कॉमिक स्ट्रिप को लिखने वाले की अंतिम इच्छा भी यही थी!