बार-बार हो रही लिफ्ट दुर्घटनाओं से नोएडा की ऊंची इमारतों में सुरक्षा पर संदेह
नोएडा, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। अपनी गाढ़ी कमाई के लाखों करोड़ों रुपए देकर लोग अपने सपनों का घर लेकर यह सोचते हैं कि अब जिंदगी थोड़ी आसान होगी। लेकिन हाईराइज सोसाइटी में रहने वाले लोगों और काम करने वालों की समस्या कम नहीं बल्कि बढ़ ही रही है और वह भी अब लिफ्ट के नए रूप में। हाई राइज सोसायटी में रहने वाले और काम करने वाले लोग लिफ्ट से आने जाने में डर रहे हैं। डर इस बात का है कि ना जाने कब कौन से लिफ्ट कितनी देर के लिए बंद हो जाए या बीच रास्ते में अटक जाए।