8 महीने पहले अपहृत बच्चा बरामद, मौसेरी नानी ने रची थी साजिश, महिला समेत तीन गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, 16 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने 8 महीने बाद अपहृत हुए 1 माह के बच्चे को सकुशल बरामद किया है और उसे उसकी मां को लौटाया है। बच्चा अब नौ महीने का हो चुका है। उसे उसकी मौसेरी नानी ने पैसों के लालच में अपहरण कर बेच दिया था। पुलिस इस मामले में मौसेरी नानी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। उसके बाद बच्चे और उसके खरीदार की तलाश लगातार की जा रही थी।