राजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर, जहां दर्शन के बाद पीछे मुड़कर देखना है मना
दौसा, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत में आज भी कई ऐसे मंदिर हैं, जो रहस्यों और चमत्कारों से भरे हुए हैं। हर मंदिर की अपनी कहानी होती है, लेकिन मेहंदीपुर बालाजी मंदिर की बात ही अलग है। यह राजस्थान के दौसा जिले में दो पहाड़ियों के बीच बसा हुआ है। जैसे ही आप यहां कदम रखते हैं, आपको कई अजीबोगरीब नजारे देखने को मिलेंगे, जिन्हें देखकर पहली बार आने वाले लोग चौंक जाते हैं और कभी-कभी डर भी जाते हैं।