मोगा : बाबा खाटू श्याम जन्मोत्सव पर विशाल कलश और निशान यात्रा, शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
मोगा, 1 नवंबर (आईएएनएस)। खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन शनिवार को बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पंजाब के मोगा में भी श्याम प्रेमियों ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए खास तैयारी की। मोगा में आयोजित कलश और निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।