एक नई समस्या से जूझ रहा इजरायल! 'फेमिसाइड' ने बढ़ाई चिंता
तेल अवीव, 20 नवंबर (आईएएनएस)। गाजा युद्ध से निपटते हुए इजरायल आगे बढ़ रहा है। देश मानता है कि उसके दुश्मनों की कमी नहीं है। बाहरी ताकतों से तो लड़ ही रहा है, लेकिन कुछ ऐसी अंदरुनी समस्याएं भी हैं जो उसे परेशान कर रही हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट पब्लिश की गई जो फेमिसाइड में हो रही बढ़ोतरी को दर्शाती है। फेमिसाइड का मतलब किसी महिला या लड़की की जानबूझकर की गई हत्या है।