अहमदाबाद के ब्रिजों पर हाइट बैरियर लगाने का फैसला एक्सपर्ट रिपोर्ट के बाद
अहमदाबाद, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (एएमसी) की सीमा में आने वाले सभी ब्रिजों पर फिलहाल हाइट बैरियर नहीं लगाए जाएंगे। शहर के ब्रिजों पर हाइट बैरियर लगाने को लेकर पहले की गई घोषणा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। अब इस संबंध में अंतिम निर्णय एक्सपर्ट एजेंसी की रिपोर्ट और सिफारिशों के बाद ही लिया जाएगा।