देश को लंबे समय से नए लेबर कोड की थी जरूरत: रविंद्र नागर
ग्रेटर नोएडा, 22 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की तरफ से पहले के 29 लेबर कोड को चार नए लेबर कोड से बदल दिया गया है, जिससे श्रमिकों में खुशी है। श्रमिक संगठनों ने इसे सरकार का ऐतिहासिक फैसला बताते हुए स्वागत किया है।