एफआईएच प्रो लीग: भारतीय पुरुष हॉकी टीम का धमाकेदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 7-1 से रौंदा

IANS | June 27, 2026 7:24 AM

लंदन, 27 जून (आईएएनएस)। ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को एफआईएच प्रो लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से रौंदा। लंदन के ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर्स में खेले गए मुकाबले में 0-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी की।

एफआईएच प्रो लीग: शूटआउट में इंग्लैंड ने भारत को 4-1 से हराया

IANS | June 26, 2026 11:36 AM

लंदन, 26 जून (आईएएनएस)। एफआईएच प्रो लीग 2025-26 में भारतीय मेंस हॉकी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ शूटआउट में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। ली वैली हॉकी एंड टेनिस सेंटर में चार क्वार्टर के बाद स्कोर 2-2 से बराबर रहा, लेकिन शूटआउट में इंग्लिश टीम बाजी मारने में सफल रही।

एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप: न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर भारत ने जीता खिताब, हॉकी इंडिया ने किया प्राइज मनी का ऐलान

IANS | June 21, 2026 3:52 PM

ऑकलैंड, 21 जून (आईएएनएस)। भारत ने एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने रविवार को खिताबी मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की। इस कामयाबी पर हॉकी इंडिया ने प्राइज मनी का ऐलान किया है।

एफआईएच प्रो लीग: भारतीय मेंस हॉकी टीम का दमदार प्रदर्शन, वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 3-1 से हराया

IANS | June 18, 2026 11:06 AM

रॉटरडैम, 18 जून (आईएएनएस)। एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2025-26 में भारतीय पुरुष टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को एकतरफा मुकाबले में 3-1 से हराया।

मिडफील्डर ज्योति को 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर हॉकी इंडिया ने दी बधाई

IANS | June 16, 2026 2:03 PM

ऑकलैंड, 16 जून (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को न्यूजीलैंड में एफआईएच विमेंस हॉकी नेशंस कप में जापान के खिलाफ भारत के मैच के दौरान 100 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने पर मिडफील्डर ज्योति को बधाई दी।

हॉकी विमेंस नेशंस कप: भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज, रोमांचक मैच में अमेरिका को 3-2 से हराया

IANS | June 15, 2026 11:36 AM

ऑकलैंड, 15 जून (आईएएनएस)। भारतीय विमेंस हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप का आगाज जीत के साथ किया है। भारत की बेटियों ने मैच में दो गोल से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए पूल एक के मुकाबले में अमेरिका को 3-2 से हराया।

नीदरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मैच भारतीय हॉकी टीम के लिए अहम: मुख्य कोच क्रेग फुल्टन

IANS | June 13, 2026 6:58 PM

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग 2025-26 के निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुकी है। आठ मैचों में सिर्फ चार अंक हासिल करने वाली टीम फिलहाल नौ टीमों के बीच अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर है और रेलीगेशन (निचले डीवीजन में भेजे जाने) के खतरे का सामना कर रही है। पाकिस्तान के बिना अंक के आखिरी स्थान पर रहने के कारण भारत उससे ऊपर है। अगले सीजन में अपनी जगह सुरक्षित रखने के लिए भारतीय टीम को आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, गृह मंत्री अमित शाह ने अंडर-18 एशिया कप में सफलता पर भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

IANS | June 6, 2026 8:58 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। जापान में खेले गए अंडर-18 एशिया कप में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता है, जबकि भारतीय महिला टीम ने कांस्य पदक जीता है। इस यादगार सफलता पर भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने दोनों टीमों को बधाई दी है।

मेंस अंडर-18 एशिया कप: आशीष की हैट्रिक, भारत ने जापान 4-1 से रौंदकर गोल्ड जीता

IANS | June 6, 2026 7:48 PM

काकामिगाहारा (जापान), 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शनिवार को काकामिगाहारा में खेले गए मेंस अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में जापान को 4-1 से हराकर चैंपियनशिप जीती। भारत की खिताबी जीत में आशीष तानी पूर्ती का अहम योगदान रहा, जिन्होंने हैट्रिक लगाई।

अंडर-18 हॉकी एशिया कप: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरुष और महिला टीम को जीत की बधाई दी

IANS | June 6, 2026 6:39 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान में खेली गई अंडर-18 हॉकी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय पुरुष और महिला टीमों को बधाई दी है और खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।