जूनियर पुरुष राष्ट्रीय शिविर के लिए 40 सदस्यीय संभावित स्क्वॉड का हुआ ऐलान
बेंगलुरू, 25 जनवरी (आईएएनएस)। हॉकी इंडिया ने गुरुवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर में 29 जनवरी से शुरू होने वाले आगामी जूनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए 40 खिलाड़ियों के संभावित समूह की घोषणा की।