फायदेमंद है ये कड़वाहट, बीमारियों का काल तो लिवर के लिए 'सुरक्षा कवच' की तरह काम करता है नीम
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। आजकल की व्यस्त और अनियमित दिनचर्या लिवर की सेहत के लिए बड़ा खतरा बन गई है। बाहर का तला-भुना खाना, अनियमित खान-पान, तनाव और लापरवाही लिवर को नुकसान पहुंचाती है। लोगों में जागरूकता लाने के लिए हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। आयुर्वेद में नीम को लिवर के लिए ‘सुरक्षा कवच’ बताया गया है।