रक्त कैंसर के विकास को तेज कर सकता है मधुमेह : भारतीय-अमेरिकी शोधकर्ता
वाशिंगटन, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिकों के नेतृत्व में किए गए एक शोध से यह बात सामने आई है कि मल्टीपल मायलोमा (कैंसर कोशिकाओं द्वारा निर्मित खतरनाक एंटीबॉडी) से पीडि़त मरीज जिन्हें मधुमेह भी है, उनमें जीवित रहने की दर मधुमेह रहित लोगों की तुलना में कम होती है।