चिरायता : स्वाद में कड़वी, लेकिन असरदार, आयुर्वेद से जानें चमत्कारी फायदे
नई दिल्ली, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। चिरायता एक कड़वी लेकिन बेहद गुणकारी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो भारत में सदियों से विभिन्न बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होती आ रही है। खासकर बदलते मौसम में होने वाले बुखार, पाचन संबंधी गड़बड़ी और त्वचा रोगों में यह औषधि बहुत फायदेमंद मानी जाती है।