एचएलएल लाइफकेयर ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सरकार को 69.53 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लाभांश दिया
नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने शनिवार को भारतीय स्वास्थ्य सेवा कंपनी एचएलएल को लेकर कहा कि यह चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक विश्वसनीय नाम है और कंपनी सभी के लिए सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के प्रति प्रतिबद्ध है।